भारत

राष्ट्रपति मुर्मू ने सेना और नौ सेना प्रमुख समेत 31 अधिकारियों को परम विशिष्ट सेवा पदक प्रदान किए – Utkal Mail

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी और नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी सहित 31 वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों को शुक्रवार को परम विशिष्ट सेवा पदकों से सम्मानित किया। राष्ट्रपति मुर्मु ने यहां राष्ट्रपति भवन में आयोजित रक्षा अलंकरण समारोह के दूसरे चरण के दौरान सैन्य कर्मियों को विशिष्ट और लेखनिया सेवा के लिए ये पदक के प्रदान किए। 

उन्होंने सशस्त्र बलों और भारतीय तटरक्षक बल के 94 कर्मियों को विशिष्ट सेवा अलंकरण भी प्रदान किए। इन अलंकरणों में 31 परम विशिष्ट सेवा पदक (पीवीएसएम), चार उत्तम युद्ध सेवा पदक (यूवाईएसएम), दो बार सहित अति विशिष्ट सेवा पदक (एवीएसएम), और 57 एवीएसएम पदक शामिल हैं।

हाल ही में सेना प्रमुख और नौसेना प्रमुख नियुक्त किए गए जनरल दिवेदी और एडमिरल त्रिपाठी को भी परम विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया है। इस अवसर पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों के साथ-साथ अनेक गण मान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें-दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री सोनम किन्नर ने दिया इस्तीफा, बोलीं- संगठन सरकार से बड़ा है


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button