भारत

टीसीएस ने भर्ती घोटाले को लेकर 16 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला, 6 वेंडर भी बैन – Utkal Mail


मुंबई। देश की सबसे बड़ी सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) सेवा कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) ने रविवार को कहा कि कंपनी ने ‘भर्ती घोटाले’ के मद्देनजर 16 कर्मचारियों को नौकरी से निकालते हुए छह आपूर्तिकर्ताओं के साथ कारोबार प्रतिबंधित कर दिया है। 

कंपनी ने देर शाम एक बयान में कहा, ”हमारी जांच में 19 कर्मचारियों को शामिल पाया गया जिसमें 16 कर्मचारियों को आचार संहिता के उल्लंघन के लिए नौकरी से निकाल दिया गया है और तीन कर्मचारियों को संसाधन प्रबंधन की जिम्मेदारी से अलग कर दिया गया है।” 

इसमें बताया गया कि छह आपूर्तिकर्ताओं (वेंडर), उनके मालिकों और सहयोगियों को टीसीएस के साथ कोई भी कारोबार करने से प्रतिबंधित कर दिया गया है। देश के सबसे बड़े सॉफ्टवेयर निर्यातक टीसीएस में गत जून के अंत में ‘भर्ती घोटाले’ की रिपोर्ट सामने आई थी। इसमें कुछ कार्यों के लिए जिम्मेदार आपूर्तिकर्ताओं पर टीसीएस के कर्मचारियों के साथ मिलीभगत कर कदाचार में शामिल होने का आरोप लगाया गया था। 

ये भी पढ़ें- जे पी नड्डा ने कहा- कांग्रेस केवल लूट की गारंटी दे सकती है


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button