भारत

Gold Price Hike: सोने ने रचा इतिहास, ₹1 लाख के पार पहुंचा भाव, चेक करें आपके शहर का रेट – Utkal Mail

लखनऊ। सोने की कीमतों ने मंगलवार को एक नया रिकॉर्ड बनाया है। गोल्ड की कीमतों ने 1 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम का आंकड़ा पार कर लिया है। वैश्विक बाजारों में तेजी, भू-राजनीतिक तनाव, और अमेरिका-चीन टैरिफ वॉर की आशंकाओं ने निवेशकों को सुरक्षित संपत्तियों की ओर आकर्षित किया है, जिसका सीधा असर सोने की कीमतों पर देखने को मिल रहा है। भारतीय सर्राफा बाजार में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 1,00,000 रुपये से अधिक दर्ज की गई, जबकि 22 कैरेट सोना भी 92,000 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है।

सोने की ताजा कीमतें

शहर    22 कैरेट    24 कैरेट
दिल्ली    ₹92,751    ₹1,01,148
मुंबई    ₹92,664    ₹1,01,051
चेन्नई    ₹93,496    ₹1,01,996
बेंगलुरु    ₹92,751    ₹1,01,148
हैदराबाद    ₹92,751    ₹1,01,148
कोलकाता    ₹92,751    ₹1,01,148


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button