राशिफल

आज का राशिफल। 11 फरवरी, 2024 – Utkal Mail

मेष

आज अचानक धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। लोगों के बीच आपके किसी अच्छे काम की चर्चा होगी। प्रेमी आपकी काफी देखभाल करेगा। स्वास्थ्य पहले से बहुत ही अच्छा रहेगा। समान विचारधारा वाले लोगों के बीच काफी उत्तम समय व्यतीत करेंगे।

वृष

आज घर के किसी सदस्य के व्यवहार को लेकर थोड़े खिन्न हो सकते हैं। घर में टेलीविज़न और फोन पर व्यस्त रहेंगे। दूसरों की मदद करने से आपको सुकून मिलेगा। किन्तु आत्मसम्मान का सदैव ध्यान रखें।

मिथुन

आज आपकी वाणी में सौम्यता, आपको परिवार में विशेष सम्मान की हकदार बनायेगी। ससुराल पक्ष में कोई मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। दाम्पत्य जीवन में परस्पर प्रेम और विश्वास की भावना में वृद्धि होगी।

कर्क

आज यह समय आपके पक्ष का नहीं है। इसीलिए आपको कोई बड़ा और विशेष कार्य शुरू नहीं करना चाहिए। व्यापार में नुकसान की आशंका से परेशान रहेंगे। छात्र कुछ नया सीखने का प्रयास करेंगे। नाक, कान और गले संबंधित दिक्कत हो सकती है।

सिंह

आज परिवार में हर्ष का माहौल रहेगा। विवाहेत्तर संंबंधों को लेकर सचेत रहें। व्यापार में कुछ प्रयोग कर सकते हैं। अपनों का भरपूर प्रेम और सम्मान प्राप्त होगा। पुराने मित्र से आपको सहायता मिलेगी। उत्तम भोजन के शौकीन रहेंगे।

कन्या

आज आपके बौद्धिक गुणों की प्रशंसा होगी। गुप्त शत्रु आपके खिलाफ भावनाएं भड़का सकते हैं। व्यवसाय में आपको क्लाइंट्स के माध्यम से बड़ा लाभ मिल सकता है। मस्तिष्क में अनावश्यक विचार आपको परेशान करेंगे। जल्दबाजी में कोई भी काम न करें।

तुला

आपको आज किसी को वचन नहीं देना चाहिए। संपत्ति के विक्रय की योजना बनायेंगे। प्रेम विवाह को लेकर सहमति बन सकती है। आपके द्वारा कही गई कोई बात सत्य सिद्ध होगी। किसी मध्यस्थ के कारण से आपका कोई अटका काम बन सकता है।

वृश्चिक

आज घर के कार्यों में काफी व्यस्त रहेंगे। लवमेट्स का दिन कुछ खट्टा-मीठा सा रहेगा। कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा बदलाव करना पड़ सकता है। बच्चों के व्यवहार में नियंत्रण रखें। किसी धार्मिक संस्था में दान दक्षिणा करेंगे।

धनु

आज सभी कार्य शान्तिपूर्ण तरीके से होंगे। कहीं दूर की यात्रा का विचार बनायेंगे। टूटे रिश्तों को आज जोड़ सकते हैं। मनोरञ्जन के कार्यों में आप धन खर्च कर सकते हैं। पति-पत्नी आपसी प्रेम और सामन्जस्य बनाकर रखें। 

मकर

आज जॉब में आपको लापरवाही नहीं करनी चाहिए। धार्मिक कार्यों में आप रुचि लेंगे। आज आप काफी खुश रहेंगे। नए सम्पर्कों से लाभ मिलेगा। कोई मूल्यवान वस्तु आपको प्राप्त हो सकती है। दिल की बजाय दिमाग से काम करें।

कुंभ

आज प्रमोशन में आ रही बाधा दूर होगी। घर में सुख-शान्ति का वातावरण रहेगा। आपकी उपलब्धियों की लोग प्रशंसा करेंगे। मीडिया और ऑनलाइन कार्यों से जुड़े लोगों का दिन शुभ रहेगा। आपकी व्यवहार कुशलता की प्रशंसा होगी।

मीन

आज जॉब और व्यापार में आपको एक से अधिक मौके मिल सकते हैं। त्वरित निर्णय आज आपको नहीं लेने चाहिये। कुछ लोग आपका अपमान कर सकते हैं। जोखिम भरे निवेश करने से पहले पूरी जानकारी ले लें। माता के साथ सम्वादहीनता की स्थिति पनप सकती है।


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button