weight lifting competition: लखनऊ की पूनम और पलक ने जीता स्वर्ण, प्रदेशीय विद्यालयीय भारत्तोलन प्रतियोगिता – Utkal Mail

लखनऊ, अमृत विचार: प्रयागराज में आयोजित हुई 68वीं प्रदेशीय विद्यालयीय भारत्तोलन प्रतियोगिता में लखनऊ के खिलाड़ियों ने जलवा बिखेरा। 21 से 24 अक्टूबर तक आयोजित इस प्रतियोगिता में लखनऊ के खिलाड़ियों ने दो स्वर्ण, दो रजत और दो कांस्य पदक पर कब्जा किया। यह सभी खिलाड़ी केडी सिंह बाबू स्टेडियम में प्रशिक्षक अरविंद कुशवाहा के निर्देशन में अभ्यास कर रहे हैं। बालिका वर्ग में 19 वर्ष से कम आयु वर्ग में पूनम यादव ने 86 किग्रा भार वर्ग में और 17 वर्ष से कम आयु वर्ग में पलक कुमारी ने 81 किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीते।
17 वर्ष से कम आयु वर्ग में शिवानी ने 64 किग्रा भार वर्ग में और 19 वर्ष से कम आयु वर्ग में शगुन सिंह ने 71 किग्रा भार वर्ग में रजत पदक जीता। 19 वर्ष से कम आयु वर्ग में आस्था सिंह ने 64 किग्रा भार वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया।
यह भी पढ़ेः Aquatic Championship: तैराकी और गोताखोरी में लखनऊ के खिलाड़ियों ने जमाई धाक



