भारत

Ground Breaking Ceremony: बोले पीएम मोदी जब मेरे उत्तर प्रदेश में कुछ होता है तो मुझे बहुत प्रसन्नता होती है – Utkal Mail

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लखनऊ में ग्राउंड-ब्रेकिंग समारोह में विभिन्न परियोजनाओं का शुभारंभ किया। इस दौरा उन्होंने कहा कि “7-8 वर्ष पहले हम सोच भी नहीं सकते थे कि उत्तर प्रदेश में भी निवेश और नौकरियों को लेकर ऐसा माहौल बनेगा। चारों तरफ अपराध, दंगे इन्हीं की खबरें आती थी… लेकिन आज उत्तर प्रदेश में लाखों करोड़ रुपए का निवेश आ रहा है। मैं उत्तर प्रदेश का सांसद हूं और जब मेरे उत्तर प्रदेश में कुछ होता है तो मुझे बहुत प्रसन्नता होती है।”

समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “आज देश में मोदी की गारंटी की बहुत चर्चा है लेकिन आज पूरी दुनिया भारत को बेहतर रिटर्न की गारंटी मांग रही है। अक्सर हमने देखा है कि चुनाव के नजदीक लोग नए निवेश से बचते हैं लेकिन भारत ने यह धारणा भी तोड़ दी है। आज दुनिया भर के निवेशकों को भारत में सरकार की पॉलिसी की स्थिरता पर भरोसा है।”

बता दें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को राजधानी लखनऊ में ‘यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट’ के दौरान किए गए प्रस्तावों के चौथे भूमि पूजन समारोह में 10 लाख करोड़ रुपये से अधिक की 1,4000 परियोजनाओं की शुरुआत की। 


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button