खेल
मनु भाकर और डी गुकेश को मिलेगा खेल रत्न, 32 खिलाड़ियों को मिला अर्जुन पुरस्कार – Utkal Mail

नई दिल्ली। भारत सरकार ने मनु भाकर और डी गुकेश समेत चार खिलाड़ियों को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार देने का फैसला किया है। मनु और गुकेश के अलावा हॉकी खिलाड़ी हरमनप्रीत सिंह और पैरा एथलीट प्लेयर प्रवीण कुमार को भी खेल रत्न पुरस्कार से नवाजा गया है। वहीं 32 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार मिला।पुरस्कार विजेताओं को 17 जनवरी 2025 (शुक्रवार) को सुबह 11 बजे राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक विशेष समारोह में भारत के राष्ट्रपति से पुरस्कार प्राप्त होंगे।
ये भी पढे़ं ; ब्रिटेन के प्रिंस हैरी की पत्नी मेगन मर्कल इंस्टाग्राम पर लौटीं, नए साल का वीडियो पोस्ट किया