भारत
टीएमसी नेता के घर रेड डालने के दौरान ईडी की टीम पर 200 लोगों ने किया हमला, तोड़ीं गाड़ियां – Utkal Mail

कोलकाता। राशन घोटाला मामले में ईडी लगातार छापेमारी कर रही है। ईडी ने पश्चिम बंगाल में उत्तर के परगना पहुंची तो करीब 200 लोगों की भीड़ ने हमला कर दिया। हमले में सुरक्षा बलों की गाड़ियों के साथ भी तोड़भोड़ की।
बता दें, ईडी राशन घोटाले मामले में टीएमसी नेता एसके शाहजहां शेख के घर छापेमारी करने पहुंची थी, उसी दौरान भीड़ ने ईडी के अधिकारियों पर हमला बोल दिया। साथ ही सुरक्षा बलों की गाड़ियों के साथ तोड़भोड़ की। ई़डी ने अपनी कार्रवाई करते हुए टीएमसी नेता एसके शाहजहां को गिरफ्तार कर लिया है।
खबर जल्द अपडेट होगी…



