भारत

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा- महंगाई से पीड़ित 47 फीसदी लोगों ने लौटाई जीवन बीमा पालिसी – Utkal Mail


नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मंगलवार को कहा कि देश में लोग महंगाई से त्रस्त हैं और पिछले पांच साल के दौरान महंगाई के कारण 47 प्रतिशत लोगों ने जीवन बीमा की पालिसी छोड़ दी है। श्री खड़गे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर कहा, “लूट की कोई नहीं सीमा, महंगाई ने छीना जीवन बीमा।

ये भी पढ़ें – आशा वर्कर्स यूनियन का संघर्ष जारी, घेरा सांसद सुनीता दुग्गल का आवास

मोदी सरकार की मुनाफ़ाख़ोरी की नीति के चलते एक आम परिवार का घर चलाना मुश्किल हो चला है।” उन्होंने कहा,“जानलेवा महंगाई का परिणाम यह है कि ज़रूरी जीवन बीमा भी लोग सरेंडर करने पर मजबूर हो गये हैं। पिछले पांच सालों में 47 प्रतिशत लोगों ने जीवन बीमा पॉलिसी लौटा दी है। अगर ये है जनता की जेब का हाल, तो नहीं चाहिए ऐसा अमृत काल।”

ये भी पढ़ें – पर्यावरण अनुकूल परिवहन परिवेश का विकास समय की मांग: प्रधानमंत्री


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button