खेल

आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार पर BCCI का एक्शन, धीमी ओवर गति के लिए लगाया 12 लाख रुपये का जुर्माना  – Utkal Mail

मुंबई। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के कप्तान रजत पाटीदार के खिलाफ बीसीसीआई (BCCI) ने कड़ी कार्रवाई की है। रजत पाटीदार पर मुंबई इंडियंस के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच के दौरान धीमी ओवर गति के कारण 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। आरसीबी ने सोमवार को खेला गया यह मैच 12 रन से जीता था। पाटीदार ने 32 गेंद पर 64 रन बनाकर अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। 

आईपीएल की मीडिया विज्ञप्ति में कहा गया है, आईपीएल की आचार संहिता के धीमी ओवर गति से संबंधित अनुच्छेद 2.2 के तहत यह उनकी टीम का सत्र का पहला अपराध था और इसलिए पाटीदार पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। आरसीबी की टीम अभी छह अंक लेकर तालिका में तीसरे स्थान पर है। उसका अगला मैच 10 अप्रैल को बेंगलुरु में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होगा। 

ये भी पढ़ें : MI vs RCB IPL 2025 : वानखेड़े में आरसीबी ने मुंबई को हराया, 10 साल बाद लहराया जीत का परचम

 

 


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button