भारत

अमित शाह कल चंडीगढ़ में मनीमाजरा जलापूर्ति परियोजना का करेंगे उद्घाटन  – Utkal Mail

चंडीगढ़। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को यहां मनीमाजरा जलापूर्ति परियोजना का उद्घाटन करेंगे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इस परियोजना से मनीमाजरा के निवासियों को 24 घंटे पानी की आपूर्ति तो मिलेगी ही साथ ही दूषित पानी की समस्या का समाधान हो जाएगा। इस मौके पर पंजाब के राज्यपाल और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया भी मौजूद रहेंगे।

अधिकारियों ने बताया कि 75 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित इस परियोजना से मनीमाजरा के एक लाख से अधिक निवासियों को लाभ मिलेगा, जिनमें मॉडर्न हाउसिंग कॉम्प्लेक्स, शिवालिक एन्क्लेव, इंदिरा कॉलोनी और शास्त्री नगर में रहने वाले लोग भी शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि ‘स्मार्ट सिटी मिशन’ के तहत इस परियोजना का उद्देश्य निरंतर उच्च दबाव आपूर्ति के माध्यम से इसके भंडारण को कम करके पानी की बर्बादी को रोकना है। परियोजना के अन्य उद्देश्यों में रिसाव में कमी, स्मार्ट मीटरिंग, भूजल पर सीमित निर्भरता और ऊर्जा खपत की निगरानी के माध्यम से जल संवर्धन शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इस परियोजना के लिए कुल 22 किलोमीटर लंबी जलापूर्ति पाइपलाइन बिछाई गई है और दो भूमिगत जलाशय बनाए गए हैं।

ये भी पढ़ें- मध्यप्रदेश में बड़ा हादसा: रीवा में दीवार गिरने से चार बच्चों की मौत, दो लोग घायल…CM ने जताया दुख


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button