Coffee Day Enterprises को जून तिमाही में 22.51 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया – Utkal Mail
नई दिल्ली। कैफे कॉफी डे शृंखला का संचालन करने वाली कंपनी कॉफी डे एंटरप्राइजेज लिमिटेड (सीडीईएल) ने चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 22.51 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ अर्जित किया है। कंपनी ने शेयर बाजार बीएसई को दी गई सूचना में कहा है कि एक साल पहले की समान तिमाही में उसे 18 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।
अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी की परिचालन आय 247.29 करोड़ रुपये रही जबकि साल भर पहले की समान अवधि में उसकी आय 210.49 करोड़ रुपये रही थी। समीक्षाधीन अवधि में सीडीईएल का कुल व्यय मामूली रूप से बढ़कर 239.93 करोड़ रुपये हो गया।
कंपनी ने कहा कि कॉफी एवं संबंधित कारोबार से उसकी जून तिमाही में आय 233.20 करोड़ रुपये रही जबकि आतिथ्य क्षेत्र से उसे 14.19 करोड़ रुपये की आय हुई। बीती तिमाही में कंपनी का कुल राजस्व 263.98 करोड़ रुपये रहा।
यह भी पढ़ें- बिहार: नीतीश कुमार के स्वतंत्रता दिवस संबोधन के दौरान सुरक्षा में चूक, जानें क्या हुआ?



