विदेश

फ्लोरिडा स्टेट यूनिवर्सिटी में हुई गोलीबारी, 2 की मौत 6 घायल, हमलावर गिरफ्तार – Utkal Mail

तल्हासी (अमेरिका)। अमेरिका की ‘फ्लोरिडा स्टेट यूनिवर्सिटी’ में एक बंदूकधारी की गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई और कम से कम पांच अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि हमलावर शेरिफ के सहायक का बेटा था और गोलीबारी में उसने जिस बंदूक का इस्तेमाल किया था वह उसके पिता की थी। ‘फ्लोरिडा स्टेट यूनिवर्सिटी’ के पुलिस प्रमुख जेसन ट्रंबोवर ने बताया कि ऐसा माना जा रहा है कि जो दो लोग मारे गए हैं वे विश्वविद्यालय के छात्र नहीं थे लेकिन हमलावर छात्र था। 

ट्रंबोवर ने बताया कि पांच लोगों का इलाज तल्हासी मेमोरियल अस्पताल में किया जा रहा है और हमलावर को भी चिकित्सा सहायता दी जा रही है। विश्विद्यालय के छात्र रयान सेडरग्रेन (21) ने घटना के संबंध में बताया कि परिसर में गोलीबारी की आवाज सुनाई देने और छात्रों को भागते हुए देखने के बाद वह एवं लगभग 30 अन्य लोग पास ही एक स्थान में छिप गए थे। उसने कहा, ‘‘उस वक्त बस यह जरूरी लग रहा था कि किसी तरह जान बच जाए।’’ 

उसने बताया कि लगभग 15 मिनट बाद विश्वविद्यालय पुलिस ने छात्रों को इमारत से बाहर निकाला और उन्होंने देखा कि एक व्यक्ति को आपातकालीन उपचार दिया जा रहा है। फ्लोरिडा की चेतावनी प्रणाली ने गोलीबारी के लगभग तीन घंटे बाद घोषणा की कि हालात काबू में हैं और अधिकारियों ने छात्रों एवं शिक्षकों को हमले वाले क्षेत्र से दूर रहने की सलाह दी। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्हें गोलीबारी की घटना की पूरी जानकारी दी गई है। उन्होंने कहा, ‘‘यह भयानक घटना है। इस तरह की घटनाएं होना भयावह है।’’ 

‘फ्लोरिडा स्टेट यूनिवर्सिटी’ फ्लोरिडा के 12 सरकारी विश्वविद्यालयों में से एक है जिसका मुख्य परिसर फ्लोरिडा की राजधानी तल्हासी में है और इसमें लगभग 44,000 छात्र पढ़ते हैं। 

यह भी पढ़ेः हूतियों पर जमकर बरसी अमेरिकी मिसाइलें, तेल बंदरगाह को किया टारगेट, 20 लोगों की मौत


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button