भारत

राष्ट्रपति मुर्मू ने की पांच उच्च न्यायालयों में मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्ति, देखें लिस्ट – Utkal Mail

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पांच उच्च न्यायालयों के लिए मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्ति की है। केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय की ओर से जारी अधिसूचनाओं के अनुसार मध्य प्रदेश, झारखंड, कर्नाटक, गुवाहाटी और पटना उच्च न्यायालय के नये मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्ति की गयी है। 

न्यायमूर्ति संजीव सचदेवा को मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश, न्यायमूर्ति तरलोक सिंह चौहान को झारखंड, न्यायमूर्ति विभु बाखरू को कर्नाटक, न्यायमूर्ति आशुतोष कुमार को गुवाहाटी और न्यायमूर्ति विपुल मनुभाई पंचोली को पटना उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश बनाया गया है। उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश बी आर गवई की अध्यक्षता वाले कॉलेजियम ने विभिन्न उच्च न्यायालयों के उन न्यायाधीशों को पदोन्नत कर उच्च न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त करने की सिफारिश की थी।  


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button