भारत

डेलॉयट के इस्तीफे के बाद Adani को झटका, कंपनियों के शेयरों में आई गिरावट  – Utkal Mail


नई दिल्ली। अडाणी समूह की बंदरगाह कंपनी से लेखा परीक्षक के तौर पर डेलॉयट के इस्तीफा देने के बाद सोमवार को समूह की कंपनियों के शेयरों में गिरावट आई। डेलॉयट ने इस्तीफा देने से पहले हिंडनबर्ग रिसर्च के आरोपों के घेरे में आए कुछ लेनदेन को लेकर चिंता जताई थी। 

बीएसई पर अंबुजा सीमेंट्स का शेयर 3.49 प्रतिशत, अडाणी एंटरप्राइजेज का 3.26, अडाणी ट्रांसमिशन का 2.69 प्रतिशत और एसीसी का शेयर 2.27 प्रतिशत नीचे आ गया। अडाणी ग्रीन एनर्जी के शेयर में 2.09 प्रतिशत, अडाणी विल्मर में 1.96 प्रतिशत, अडाणी टोटल गैस में 1.88 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स में 1.66 प्रतिशत, एनडीटीवी में 1.37 प्रतिशत और अडाणी पावर के शेयर में 0.78 प्रतिशत की गिरावट आई।

अडाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकनॉमिक जोन ने इस इस्तीफे की पुष्टि करते हुए एम एस के ए एंड एसोसिएट्स का नया ऑडिटर नियुक्त करने की घोषणा की है। हिंडनबर्ग रिसर्च ने जनवरी में अडाणी पर शेयरों की कीमतों में हेराफेरी करने और खातों में धोखाधड़ी का आरोप लगाया था। डेलॉयट ने हाल ही में रिपोर्ट में उल्लेखित कुछ लेन-देन पर चिंता व्यक्ति की थी। 

यह भी पढ़ें- WHO पारंपरिक चिकित्सा पर 17-18 अगस्त को गुजरात में करेगा वैश्विक सम्मलेन


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button