विदेश

थाईलैंड-कंबोडिया सीमा पर तनाव, हवाई हमलों और झड़पों में 14 की मौत – Utkal Mail

सुरिन (थाईलैंड): थाईलैंड और कंबोडिया की सेनाओं के बीच सीमा पर हुई हिंसक झड़पों में कम से कम 14 लोगों की जान चली गई है, जिनमें ज्यादातर आम नागरिक हैं। दोनों देशों की सेनाओं ने छोटे हथियारों, तोपों और रॉकेटों का इस्तेमाल किया, जबकि थाईलैंड ने हवाई हमले भी किए। थाईलैंड के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता सुरसंत कोंगसिरी ने बताया कि गुरुवार को कम से कम छह क्षेत्रों में भारी गोलीबारी हुई। 

इससे पहले, बुधवार को सीमा पर एक बारूदी सुरंग विस्फोट में थाईलैंड के पांच सैनिक घायल हो गए थे। इसके बाद थाईलैंड ने कंबोडिया से अपने राजदूत को वापस बुला लिया और कंबोडिया के दूत को अपने देश से निष्कासित कर दिया। कंबोडिया के ओड्डार मींचे प्रांत के वरिष्ठ अधिकारी जनरल खोव ली ने शुक्रवार को बताया कि ता मुएन थॉम मंदिर के नजदीक सुबह-सुबह फिर से झड़पें शुरू हो गईं। 

‘एसोसिएटेड प्रेस’ (एपी) के पत्रकारों ने सीमा के पास सुबह से ही विस्फोटों की आवाजें सुनीं। कंबोडियाई अधिकारी ने बताया कि गुरुवार की झड़पों में कम से कम चार आम नागरिक घायल हुए हैं और सीमा से सटे गांवों से 4,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित किया गया है। यह कंबोडिया की ओर से हताहतों की पहली आधिकारिक जानकारी है। 

संयुक्त राष्ट्र के उप प्रवक्ता फरहान हक ने कहा कि महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने दोनों देशों से संयम बरतने और विवाद को बातचीत के जरिए सुलझाने की अपील की है।

यह भी पढे़ः PM Modi ने रचा इतिहास, बने देश के दूसरे सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले प्रधानमंत्री, तोड़ा इंदिरा गांधी रिकॉर्ड


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button