भारत
National Film Awards: विक्रांत मैसी को '12वीं फेल' और शाहरुख खान को 'जवान' के लिए मिला सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार, रानी को मिला बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड – Utkal Mail

मुंबई। फिल्म अभिनेता शाहरुख खान ने फिल्म जवान और विक्रांत मैसी ने 12वीं फेल फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार संयुक्त रूप से जीता। तो वहीं रानी मुखर्जी को उनकी फिल्म ‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड मिला है। इसके अलावा फिल्म ‘केरला स्टोरी’ के डायरेक्टर को बेस्ट डायरेक्टर का नेशनल अवॉर्ड दिया गया है।
बता दें शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ को 2023 में रिलीज किया गया था। इस ब्लॉकबस्टर फिल्म के लिए पहली बार शाहरुख खान को बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड दिया गया है। इसके अलावा, विक्रांत मैसी को भी ’12वीं’ फेल के लिए बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला है।
खबर अपडेट हो रही है…



