भारत

नेपाल में बाढ़, भूस्खलन से 148 लोगों की मौत – Utkal Mail

काठमांडू। नेपाल में गुरुवार से लगातार हो रही बारिश के कारण आई बाढ़ और भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 148 हो गई है जबकि 59 लोग अभी भी लापता हैं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी है।

सशस्त्र पुलिस बल के उप महानिरीक्षक कुमार नेउपाने के अनुसार अकेले काठमांडू घाटी में 73 लोगों की जान चली गई है जबकि कोशी प्रांत में 17 और बागमती प्रांत में 56 लोगों की मौत हुई है।

काठमांडू पोस्ट ने बताया कि भारी बारिश के कारण 60 लोग घायल हो गए हैं जबकि नेपाल पुलिस, सशस्त्र पुलिस बल और नेपाली सेना की टीमों ने 3,661 से अधिक लोगों को बचाया है।

उन्होंने बताया कि जानमाल के नुकसान के अलावा बुनियादी ढांचे को भी व्यापक नुकसान हुआ है। 322 से ज़्यादा घर नष्ट हो गए हैं और 16 पुल क्षतिग्रस्त हो गए हैं जिससे महत्वपूर्ण परिवहन मार्ग कट गए हैं। अकेले धाधिंग के जियापल खोला इलाके में भूस्खलन में चार यात्री बसें दबने के बाद 35 शव बरामद किए गए।

हेलीकॉप्टर से लोगों को निकालने सहित बचाव अभियान जारी है। अधिकारी लापता लोगों का पता लगाने और आपदा से प्रभावित लोगों को सहायता प्रदान करने का प्रयास कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: भाजपा नेता और बेटे पर प्रताड़ना का आरोप, रिपोर्ट दर्ज करने की मांग


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button