भारत
Satyapal Malik: पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का निधन, RML हॉस्पिटल में ली अंतिम सांस – Utkal Mail

नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक (Satyapal Malik) का आज मंगलवार को दोपहर करीब 1 बजे निधन हो गया है। उनके निधन की जानकारी पूर्व गवर्नर के एक्स हैंडल से ही दी गई है। इसमें लिखा गया कि ‘पूर्व गवर्नर चौधरी सत्यपाल सिंह मलिक जी नहीं रहे।’ उन्होंने दिल्ली के राममनोहर लोहिया हॉस्पिटल में आखिरी सांस ली। सत्यपाल मलिक काफी दिनों से बीमर चल रहे थे।
बता दें जम्मू और कश्मीर में जब अनुच्छेद 370 और आर्टिकल 35 ए को समाप्त किया गया तब उस वक्त राज्यपाल सत्यपाल मलिक ही थे। जब जम्मू और कश्मीर को पूर्ण राज्य की जगह केंद्र शासित प्रदेश घोषित किया गया, तब सत्यपाल मलिक केंद्र शासित प्रदेश के उपराज्याल हो गए थे।
खबर अपडेट हो रही है…