भारत
भूटान में भारत के नये राजदूत होंगे संदीप आर्य, IFS 1994 बैच के अधिकारी वियतनाम में हैं तैनात – Utkal Mail

दिल्ली। संदीप आर्य को भूटान में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया है। विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को एक वक्तव्य जारी कर यह जानकारी दी। आर्य भारतीय विदेश सेवा के 1994 बैच के अधिकारी हैं। वह अभी वियतनाम में भारत के राजदूत हैं। उन्हें वर्ष 2022 में वियतनाम का राजदूत नियुक्त किया गया था। श्री आर्य को श्री सुधाकर दलेला की जगह यह जिम्मेदारी दी गयी है। मंत्रालय के अनुसार श्री आर्य के शीघ्र ही कार्यभार ग्रहण करने की संभावना है।
ये भी पढ़े : अपने देश वापस जाओ..आयरलैंड के डबलिन में भारतीय मूल के टैक्सी ड्राइवर पर हमला, घटना की जांच में जुटी पुलिस