राशिफल

आज का राशिफल। 19 अगस्त, 2023 – Utkal Mail


मेष

आज अपने शौक को पूरा करने का प्रयास करेंगे। दूसरों की गलतियों का मज़ाक न उड़ाएं। किसी नवीन योजना में निवेश न करें। मित्रों की सलाह से आपको लाभ मिलेगा। वैवाहिक जीवन की कटुता दूर होगी।

वृष

आज गलत परियोजनाओं के कारण व्यवसाय में अवरोध आ सकते हैं। महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। बच्चों की गतिविधियों पर नजर बनाए रखें। प्रेम संबंधों के मामले में थोड़े संवेदनशील हो सकते हैं।

मिथुन

आज बिगड़े हुए कार्यों में सुधार होगा। अनजान लोगों पर ज्यादा विश्वास न करें। बार-बार अपने विचारों को न बदलें। परिवार में आपका मान कम हो सकता है। संपति पर निवेश को लेकर सावधानी रखें।

कर्क

आज व्यवसाय में आप कुछ बड़े और महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे। कोर्ट-केस के मामलों में विजय मिलने की संभावना बन रही है। आपके काम की गति में तीव्रता आएगी। किसी नए काम को लेकर शोध कार्य कर सकते हैं।

सिंह

आज लगन और मेहनत से काम करें। कड़वी जबान का प्रयोग करने से नुकसान होगा। अचानक से आपको अपनी कार्यशैली में बदलाव करना पड़ सकता है। परिवार में कलहकारी परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है।

कन्या

आज दिखावे में आप काफी धन खर्च कर सकते हैं। आपको अपनी गलतियां समझ में आएगी। मन में बहुत सारे विचार एक साथ आपकी एकाग्रता को प्रभावित कर सकते हैं। तकनीकी संबंधी कार्यों में अच्छे परिणाम मिलेंगे।

तुला

आज निर्माण कार्यों को लेकर थोड़ी परेशानियां आने की संभावना है। व्यर्थ की नोंक-झोंक में अपना समय बर्बाद न करें। नए कार्यों की शुरुआत करना हितकर नहीं है। आपकी दिनचर्या काफी अव्यवस्थित रहने वाली है।

वृश्चिक

आज आईटी क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन बहुत अच्छा है। महत्वपूर्ण व्यापारिक अनुबंध होने की संभावना बन रही है। बिजनेस को लेकर परेशानियां दूर होंगी। काम के दबाव होने के बावजूद आप सक्रियता महसूस करेंगे।

धनु

आज परिवार का विवाद दूर होगा। व्यवसाय में मनोनुकूल परिणाम प्राप्त होगा। नए लक्ष्यों को लेकर आप तत्पर रहेंगे। लव लाइफ काफी रोमांटिक रहेगी। जॉब बदलने का विचार कर सकते हैं। दैनिक आय में वृद्धि होगी।

मकर

आज कार्यक्षेत्र की राजनीति से आपको बचने की आवश्यकता है। वरिष्ठ लोगों की सहूलियतों का ध्यान रखें। आवश्यक काम बनने से मन प्रसन्न रहेगा। सामाजिक कार्यक्रमों में आप भाग लेंगे। उच्च शिक्षा में कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ेगा।

कुंभ

आज अनैतिक कार्यों के कारण परेशानी होगी। अति आत्मविश्वास से आपको बचना चाहिए। युवाओं को अपने करियर की चिंता रहेगी। व्यवसाय में नया प्रयोग करने से समस्या हो सकती है। गैस और कब्ज की समस्या होने की आशंका है।

मीन

आज व्यवसाय में आ रही कुछ महत्वपूर्ण त्रुटियों को दूर करने में आसानी होगी। प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्तम सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। सरकारी कार्यों में बड़ी सफलता मिलने की संभावना बन रही है।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button