भारत

कुकी संगठन का प्रधानमंत्री से अनुरोध, समुदाय के शोधार्थियों के खिलाफ दर्ज मामले वापस लिए जाएं  – Utkal Mail


इंफाल। मणिपुर में कुकी शोधार्थियों के खिलाफ दर्ज प्राथमिकियों पर चिंता जताते हुए समुदाय के एक शीर्ष संगठन ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखा है, जिसमें उनसे मामले वापस लेने के लिए कदम उठाने का अनुरोध किया गया है। प्रधानमंत्री को भेजे गए ज्ञापन में कुकी इंपी मणिपुर (केआईएम) ने आरोप लगाया कि समुदाय के कई शोधार्थी, लेखक और नेता लगातार धमकी और उत्पीड़न का सामना कर रहे हैं। 

ज्ञापन में कहा गया है, “शोध कार्यों, अकादमिक परिचर्चाओं और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का इस्तेमाल करने पर प्राथमिकियां दर्ज की जा रही हैं। मणिपुर पुलिस ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के दो कुकी सहायक प्रोफेसरों और एक सेवानिवृत्त कर्नल के खिलाफ उस पुस्तक के लिए मामला दर्ज किया है, जिसे उन्होंने एंग्लो-कुकी युद्ध 1917-19 पर लिखा और संपादित किया था।” 

केआईएम ने मांग की कि मेइती समुदाय की शिकायतों के आधार पर लेखकों, शोध छात्रों, शिक्षाविदों और समुदाय के नेताओं के खिलाफ “दुर्भावनापूर्ण इरादे” से दर्ज किए गए मामले तुरंत वापस लिए जाएं। 

ये भी पढ़ें- DCW ने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया, बलात्कार मामले में आरोपी अधिकारी की गिरफ्तारी की मांग


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button