राशिफल

आज का राशिफल। 24 अगस्त, 2023 – Utkal Mail


मेष

आज दिन शांतिपूर्वक व्यतीत करेंगे तो हितकर रहेगा। जीवनसाथी आपकी आदतों से परेशान हो सकता है। मन में ईर्ष्या की भावना न पनपने दें। आपको काम बिगड़ने का डर रहेगा। संतान के प्रति अपने दायित्व को निभाएंगे।

वृष

आज व्यापार में आपको बड़ा निवेश करने में सफलता मिलेगी। लवमेट के साथ समय बिताएंगे। आप नया बिजनेस शुरू कर सकते हैं। परिवार में  प्रेम और उत्साह का वातावरण रहेगा। जीवनसाथी पर विश्वास बनाए रखें।

मिथुन

आज ऑफिस में सहकर्मी आपका सहयोग करेंगे। अपनी क्षमताओं को लोगों के सामने सिद्ध करने में सफल होंगे। पड़ोसी लोगों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। नया वाहन खरीद सकते हैं।

कर्क

आज आप दूसरों से काफी प्रेरित होंगे। धार्मिक विचारों के प्रभाव में रहेंगे। सामाजिक प्रभाव में वृद्धि होगी। जीवनसाथी को कुछ उपहार दे सकते हैं। बच्चे घर के कार्यों में आपकी मदद करेंगे। शाम के समय मित्रों के साथ फोन पर गपशप करेंगे।

सिंह

आज पुरानी की गई मेहनत का आपको लाभ मिलेगा। ऐसे कई अवसर आएंगे जहां आपको अपनी योग्यता सिद्ध करनी होगी। आपका दृष्टिकोण काफी तार्किक रहेगा। मित्रजनों के साथ समय बिताएंगे। लोगों का भरोसा आपके प्रति बना रहेगा।

कन्या

आज स्वयं को तरोताजा रखने के लिए योग और व्यायाम का सहारा लेंगे। कोर्ट-कचहरी के मामलों में आपको सफलता मिल सकती है। करियर में बेहतरीन अवसर मिलने के योग बन रहे हैं। आपको सभी प्रयासों में सफलता मिलेगी।

तुला

आज उच्चाधिकारियों के प्रति अपना व्यवहार बेहतर रखें। छोटी-छोटी समस्याओं को लेकर घबराने की आवश्यकता नहीं है। धन के नए स्रोत बन सकते हैं। मार्केटिंग और सेल्स से जुड़े क्षेत्र में आपका प्रदर्शन दमदार रहेगा।

वृश्चिक

आज आपके वाकचातुर्य की प्रशंसा होगी। नई योजनाओं को शुरू व कार्यान्वित कर सकते हैं। व्यवसाय में आप बहुत अच्छा प्रदर्शन करेंगे। उच्च अध्ययन के लिए विदेश जाने की सोच रहे हैं तो इसकी संभावना बन सकती है।

धनु

आज अधीनस्थ कर्मचारियों से विवाद की स्थिति बन सकती है। उधार लेन-देन से नुकसान हो सकता है। आप सामान खरीद रहे हैं तो मोलभाव अवश्य कर लें। छोटे बच्चों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। उपहार के रूप में आपको धन प्राप्त हो सकता है।

मकर

आज अकारण कार्यक्षेत्र में आ रही बाधा दूर होगी। ऑनलाइन गेम्स में आप काफी रुचि लेंगे। आपको कुछ शुभ समाचार मिलने के योग बन रहे हैं। ननिहाल पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। लेखन कार्य से जुड़े लोगों को बड़े लाभ मिल सकते हैं।

कुंभ

आज गूढ़ विषयों का आप अध्ययन कर सकते हैं। अपनी योजनाओं को समय पर पूरा कर लेंगे। बौद्धिक कार्यों में आप भाग लेंगे। किसी कारोबार को लेकर बड़ी योजना बनाएंगे। रिश्तेदार से आपको शुभ समाचार मिलने के योग बन रहे हैं।

मीन

आज विपरीत परिस्थितियों के बीच आपका प्रदर्शन बहुत ही शानदार रहने वाला है। व्यापार में नई डील फाइनल हो सकती है। मन में विरक्ति का भाव उत्पन्न हो सकता है। सरकारी कार्यों को लेकर आप थोड़े परेशान हो सकते हैं।

 


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button