PM SVANidhi Yojana: लोन पर सब्सिडी के साथ इस सरकारी योजना में मिलता है 1200 रुपये का कैशबैक; जानें सभी विवरण – Utkal Mail
PM SVANidhi Yojana आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत केंद्र सरकार ने पीएम स्वनिधि योजना को शुरू किया है। इस योजना में सरकार 7 प्रतिशत की सब्सिडी देती है। पीएम स्वनिधि योजना में लोन लेने वाले वेंडर्स को डिजिटल लेनदेन करने के लिए भी प्रोत्साहित किया जाता है। इसके लिए सरकार डिजिटल लेनदेन पर 1200 रुपये प्रति वर्ष तक का कैशबैक देती है। (जागरण फाइल फोटो)
क्या है पीएम स्वनिधि योजना?
आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत केंद्र सरकार ने पीएम स्वनिधि योजना को शुरू किया है। यह एक केंद्र सरकार की स्कीम है। इस योजना के तहत रेहड़ी-पटरी लगाने वालों को बिना कुछ गिरवी रखे क्रेडिट की सुविधा दी जाती है। इस योजना को कोरोना महामारी के समय जून 2020 में शुरू किया गया था।
50,000 रुपये तक का मिलता है लोन
पीएम स्वनिधि योजना के तहत सरकार तीन अगल-अगल किस्तों में रेहड़ी-पटरी लगाने वालों को 10,000 रुपये से लेकर 50,000 रुपये तक का लोन वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने के लिए देती है। इस योजना में पहली बार में आप 10,000 रुपये तक का लोन ले सकते हैं। इसे 12 महीने की अवधि के दौरान वापस करना होता है। जैसी ही आप ही चुका देते हैं। आप दूसरी बार में 20,000 रुपये तक का और तीसरी बार में 50,000 रुपये तक का लोन ले सकते हैं।
1200 रुपये तक का मिलता है कैशबैक
पीएम स्वनिधि योजना के तहत सरकार डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा दे रही है। अगर पीएम स्वनिधि योजना के तहत लोन वाला वेंडर डिजिटल लेनदेन करता है तो उसे 25 रुपये और उससे ऊपर के लेनदेन पर कैशबैक भी मिलेगा। इस तरह एक महीने में आप 100 रुपये तक का कैशबैक प्राप्त कर सकते हैं।
पीएम स्वनिधि की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, सरकार अब तक इस योजना के तहत 69 लाख के करीब वेंडर्स को लोन जारी कर चुकी हैं।
Related



