भारत

पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से दहला पश्चिम बंगाल का दुत्तापुकुर इलाका, तीन लोगों की मौत, कई घायल  – Utkal Mail


कोलकाता। पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में रविवार सुबह एक पटाखा फैक्टरी में विस्फोट होने से तीन लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। 

पुलिस ने बताया कि विस्फोट सुबह करीब दस बजे उस समय हुआ, जब कोलकाता से लगभग 30 किलोमीटर उत्तर में दुत्तापुकुर पुलिस थाना क्षेत्र में नीलगंज के मोशपोल इलाके में कई लोग पटाखा फैक्टरी में काम कर रहे थे। 

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “अब तक तीन शव मिले हैं। विस्फोट में कई लोग घायल हुए हैं।” उन्होंने बताया कि घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मई में पूर्व मेदिनीपुर जिले के एगरा में एक अवैध पटाखा फैक्टरी में इसी तरह के विस्फोट में 12 लोगों की मौत हो गई थी। 

ये भी पढ़ें-  


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button