भारत

हिंसक हुआ मराठा आरक्षण आंदोलन, विधायक प्रकाश सोलंकी का फूंक डाला घर, बोले- मैं अंदर ही था – Utkal Mail


मुंबई। महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण आंदोलन ने हिंसक रूप ले लिया है। जहां के बीड में आंदोलनकारियों ने एनसीपी विधायक प्रकाश सोलंके का घर फूंक डाला। इस हमले के बाद विधायक प्रकाश सोलंके ने प्रतिक्रिया दी है। सोलंके ने कहा कि जब हमला हुआ तब मैं अपने घर के अंदर था। सौभाग्य से, मेरे परिवार का कोई भी सदस्य या कर्मचारी आंदोलनकारियों के हमले  घायल नहीं हुआ।

वहीं, सैकड़ों प्रदर्शनकारियों ने यहां दर्जनों बाइक और कार में भी आग लगा दी। बीते दिनों NCP विधायक प्रकाश सोलंके का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह मराठा आरक्षण की मांग करने वाले नेता मनोज जारंगे के खिलाफ कुछ बोलते नजर आए थे। आज उनके घर और दफ्तर पर हुए हमले की वजह इसी वीडियो को बताया जा रहा है। घटना के बाद इलाके में पुलिस सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

ये भी पढ़ें- गुजरात: PM मोदी ने महेसाणा में विभिन्न विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन और शिलान्यास


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button