भारत

संजय राउत का बड़ा बयान, बोले- राम मंदिर के उद्घाटन पर हो सकता है पथराव! – Utkal Mail


मुंबई। शिवसेना (UBT) के  नेता संजय राउत ने राम मंदिर को लेकर एक विवादित बयान दिया है।  उन्हों ने कहा कि ऐसी आशंका है कि राम मंदिर के उद्घाटन के वक्त राम भक्तों के ट्रेन पर पथराव हो सकता है, आग के गोले फेंके जा सकते हैं, पूरे देश में दंगे भड़काए जा सकते हैं।

संजय राउत ने कहा कि जो राजनीतिक दल चुनाव जीतने के लिए सर्जिकल स्ट्राइक का ड्रामा कर सकता है। जनता के मन में शंका है कि वो 2024 में चुनाव जीतने के लिए पूरे देश में दंगे करा सकता है।

वहीं, चीन द्वारा पूरे अरुणाचल प्रदेश और अक्साई चिन पर क्षेत्रीय दावा करते हुए एक नया आधिकारिक मैप जारी करने पर शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने कहा कि यह प्रधानमंत्री को देखना चाहिए, अभी वे BRICS में गए, उन्होंने चीन के राष्ट्रपति को गले लगाया। उसके बाद चीन का मैप आता है तो यह उनसे(PM) पूछना चाहिए। इसे देखने के बाद हमारा तो दिल टूट गया है। राहुल गांधी ने जो कहा है वह सच है कि हमारी ज़मीन चीन ने ले ली है। आपमें हिम्मत है तो चीन पर सर्जिकल स्ट्राइक करके दिखाइए।

ये भी पढ़ें- चुनावी तैयारियों का जायजा लेने के लिए आज मिजोरम का दौरा करेगा निर्वाचन आयोग का दल


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button