बिज़नेस

Stock Market: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 200 अंक उछला, निफ्टी में भी बढ़त – Utkal Mail

मुंबई। घरेलू बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में तेजी दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स 242.95 अंक चढ़कर 78,750.36 अंक पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 69.25 अंक की बढ़त के साथ 23,812.15 अंक पर रहा। 

सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, कोटक महिंद्रा बैंक, इंफोसिस, एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, महिंद्रा एंड महिंद्रा और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के शेयर सबसे अधिक लाभ में रहे।  एनटीपीसी, सन फार्मा, एशियन पेंट्स और अदाणी पोर्ट्स के शेयर नुकसान में रहे। एशियाई बाजारों में हांगकांग का हैंगसेंग, चीन का शंघाई कम्पोजिट और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी नुकसान में रहे। 

अमेरिकी बाजार बुधवार को नववर्ष के मौके पर बंद थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.44 प्रतिशत की बढ़त के साथ 74.97 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बुधवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 1,782.71 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। 

यह भी पढ़ें:-पीएम मोदी से मिले दिलजीत दोसांझ, सिंगर बोले- साल 2025 की शानदार शुरुआत


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button