बिज़नेस

Tata Motors 1,613 करोड़ रुपये में बेचेगी टीटीएल को 9.9 प्रतिशत हिस्सेदारी  – Utkal Mail


नई दिल्ली। घरेलू वाहन विनिर्माता टाटा मोटर्स ने कहा कि वह सहयोगी कंपनी टाटा टेक्नोलॉजीज लिमिटेड (टीटीएल) में अपनी 9.9 प्रतिशत हिस्सेदारी 1,613.7 करोड़ रुपये में टीपीजी राइज क्लाइमेट को बेचने जा रही है।

टाटा मोटर्स ने एक बयान में कहा कि उसने इस संबंध में एक शेयर खरीद समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इस समझौते के तहत टीपीजी राइज क्लाइमेट को 1,613.7 करोड़ रुपये में टीटीएल की 9.9 प्रतिशत हिस्सेदारी बेची जाएगी।

इस सौदे के तहत वाहन डिजाइन कंपनी टीटीएल का इक्विटी मूल्य 16,300 करोड़ रुपये आंका गया है। हिस्सेदारी खरीद के लिए टीपीजी राइज क्लाइमेट अग्रणी निवेशक के तौर पर सामने आई है।

ये भी पढे़ं- सिक्किम में लापता कासगंज के सैनिक की तलाश के लिए भोपाल से बुलाई टीम


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button