भारत

MP में Election 2023: अगर सरकार बनाने में मदद की है तो मैंने भी..’ BJP पर क्यों भड़कीं उमा भारती? – Utkal Mail


 इसकी विधिवत शुरुआत चित्रकूट से हो चुकी है. यहां BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष पहुंचे थे और उन्होंने जन आशीर्वाद यात्रा की शुरुआत की थी. भारतीय जनता पार्टी द्वारा निकाली जा रही जनआशीर्वाद यात्रा में नहीं बुलाए जाने से पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती (Uma Bharti) बेहद नाराज हैं। उन्होंने केंद्रीय मंत्री ज्योदिरात्य सिंधिया को लेकर शिवराज सिंह चौहान सरकार (Shivraj Singh Chouhan) पर निशाना भी साधा है।

शराबबंदी को लेकर की शिवराज सरकार की सराहना

उमा भारती रविवार को राजधानी के अयोध्या नगर में स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर प्रांगण में एक पौधारोपण कार्यक्रम के पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने महिलाओं के साथ मिलकर पौधे लगाए। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश में शराबबंदी अभियान की शुरुआत अयोध्या नगर से ही की गई थी। उन्होंने शिवराज सिंह चौहान को शराबबंदी के लिए धन्यवाद भी दिया।

भाजपा की सरकार बनाने की अपील

उमा भारती ने लोगों से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने की अपील की। हालांकि, यह भी कहा कि हम गांधीजी, पंडित दीनदयाल और पीएम मोदी के आदर्शों पर चलने के लिए पार्टी को विवश करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बनाने के लिए मैं फिर मेहनत करूंगी।

‘सरकारी स्कूलों में बच्चों को पढ़ाएं’

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी से अनुरोध है कि अपना वोट भाजपा को दें, लेकिन हर उम्मीदवार भी यह वचन ले कि सरकारी स्कूलों में अपने बच्चों को पढ़ाएंगे और सरकारी अस्पतालों में अपना और अपने परिवार का इलाज कराएंगे।

 




utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button