आज का राशिफल। 05 सितंबर, 2023 – Utkal Mail
मेष
आज कोर्ट-कचहरी के मामले में आपको विजय प्राप्त होगी। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। प्रेम संबंधों को लेकर पारिवारिक स्वीकृति मिल सकती है। कार्यस्थल में वाद-विवाद जैसी स्थितियां निर्मित हो सकती हैं।
वृष
आज आपके व्यक्तिगत कार्यों में व्यवधान आने की संभावना है। आलस्य के कारण अच्छे मौकों को चूक सकते हैं। घर में अचानक कुछ रिश्तेदार आ सकते हैं जिसके कारण आपका बजट गड़बड़ा सकता है। ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान थोड़ी सावधानी रखें।
मिथुन
आज व्यापार में अपेक्षानुसार धन लाभ होगा। पति-पत्नी के आपसी संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। सभी सहकर्मियों के ऊपर अपना प्रभाव डालेंगे। संतान की सफलता से उत्साहित रहेंगे। संपत्ति से जुड़े विवादों का निवारण हो सकता है।
कर्क
आज आयात-निर्यात से जुड़े कारोबार में बेहतरीन लाभ मिल सकता है। विद्यार्थियों को शिक्षकों से मार्गदर्शन प्राप्त होगा। बच्चों की बातों का खंडन करने के बजाय उनका शांतिपूर्वक समाधान करें। स्वास्थ्य में कुछ नरमी हो सकती है।
सिंह
आज आर्थिक स्थिति को लेकर थोड़े चिंतित रहेंगे। किसी बड़े काम के लिए लोग आपसे सलाह ले सकते हैं। बॉस आपका उपहास कर सकते हैं। नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो उसकी पूरी प्लानिंग पहले ही कर लें।
कन्या
आज घर के काम में मन नहीं लगेगा। अपनी कमजोरी पर नियंत्रण पा लेंगे। ससुराल पक्ष के साथ अपने संबंध मधुर रखें। बचपन के मित्रों से मुलाकात हो सकती है। पुरानी स्वास्थ्य समस्याओं से दोबारा परेशान होना पड़ सकता है।
तुला
आज लंबे समय से सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। नई वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं। करियर को लेकर सावधानी रखनी चाहिए। मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। जीवनसाथी का भावनात्मक सहयोग आपको प्राप्त होगा। आपकी जीवनशैली में सुधार आएगा।
वृश्चिक
आज अनुशासनहीनता के कारण दिनचर्या बिगड़ सकती है। सरकारी जॉब कर रहे लोगों को काफी अच्छे परिणाम मिलेंगे। मांसपेशियों में खिंचाव हो सकता है। सेहत से जुड़े मामलों में अनदेखी न करें। आपका मन प्रसन्न रहेगा।
धनु
आज रुचि वाले कार्यों को अधिक समय देंगे। ऑफिस के काम से यात्रा करनी पड़ सकती है। नए कार्यों की प्लानिंग कर सकते हैं। व्यस्तता के कारण परिवार को समय मुश्किल से दे पाएंगे। बच्चों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
मकर
आज जॉब में आपकी कार्यशैली की खूब प्रशंसा होगी। राजनीति से जुड़े लोगों को विरोध झेलना पड़ सकता है। अनजान व्यक्तियों पर ज्यादा विश्वास न करें। काम देरी से लेकिन सही दिशा में पूर्ण होंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
कुंभ
आज बुद्धिमत्ता से अटके हुए काम बना लेंगे। पार्टनरशिप संबंधी कार्यों से आपको बेहतरीन लाभ प्राप्त हो सकता है। मैन्यूफैक्चरिंग क्षेत्र से जुड़े व्यवसाय में उन्नति होगी। घर में सुकून का वातावरण रहेगा। दोस्तों के साथ धार्मिक यात्रा की योजना बनाएंगे।
मीन
आज गोपनीय विषयों में आप रुचि लेंगे। बच्चों को लेकर सुखद समाचार मिल सकते हैं। व्यवसाय में संघर्ष पूर्ण स्थितियां उत्पन्न हो सकती हैं। सिर्फ बातों पर विश्वास करके कोई डील न करें। मित्रता और प्रेम को लेकर आपकी सोच बदल सकती है।