भारत

आज का इतिहास: आज ही के दिन हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत के दिग्गज उस्ताद अलाउद्दीन खान का निधन हुआ – Utkal Mail


नई दिल्ली। भारतीय और विश्व इतिहास में 06 सितंबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:- 
1552: समंदर के रास्ते पृथ्वी का पूरा चक्कर लगाने वाला पहला जहाज विक्‍टोरिया आज ही के दिन स्पेन लौटा था। 
1716: पहला लाइट हाउस उत्तरी अमेरिका के बोस्टन में बनाया गया।
1870: अमेरिका में पहली बार किसी महिला ने स्थानीय चुनावों में वोट डाला। हालांकि, राष्ट्रीय चुनावों में वोटिंग का अधिकार महिलाओं को 1920 में मिला था। 
1901: अमेरिका के 25वें राष्ट्रपति विलियम मैककिनले को गोली मार दी गई थी। आठ दिन बाद उनकी मौत हो गई थी।
1915: पहला युद्धक टैंक बनाया गया। इंग्लैंड में बने टैंक के पहले प्रोटोटाइप को “लिटिल विलि’ के नाम से पुकारा गया।
1916: पहला सुपर मार्केट अमेरिका के टेनेसी में खुला। 
1929: फ़िल्म निर्माता यश जौहर का जन्म हुआ । 
1937: इल मजूको युद्ध के साथ स्पेन में गृह युद्ध शुरू हुआ।
1958: अमेरिका ने अटलांटिक सागर में परमाणु परीक्षण किया। 
1965: भारतीय सेना ने तीन जगहों से सीमा पार कर पश्चिमी पाकिस्तान पर हमला किया था। 
1969: अफ्रीकी देश स्वाजीलैंड को ब्रिटेन से आजादी मिली। आज के दिन को इस देश का राष्ट्रीय दिवस घोषित किया गया।
1972: हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत के दिग्गज उस्ताद अलाउद्दीन खान का निधन हुआ। 
1986: इस्तांबुल में यहूदी उपासना गृह में हमले में 23 लोग मारे गए। 
1988: 11 साल की उम्र में थॅामस ग्रेगोरी इंग्लिश चैनल पार करने वाले सबसे कम उम्र के तैराक बने। 
1991: रूस के दूसरे सबसे बड़े शहर को कभी सेंट पीटर्सबर्ग, कभी पेत्रोग्राद तो कभी लेनिनग्राद नाम से जाना जाता रहा। इस शहर को अपना पुराना नाम सेंट पीटर्सबर्ग वापस मिला था। 
1991: सोवियत संघ ने तीन बाल्कन राष्ट्रों एस्टोनिया, लाट्विया और लिथुआनिया को 50 साल के कम्युनिस्ट शासन से आजाद किया था। 
1997: बिट्रेन ने एक हफ्ते तक शोक मनाने के बाद प्रिंसेस डायना को ब्रिटेन ने अंतिम विदाई दी थी। 
2007: इजरायल ने ऑपरेशन ऑर्चर्ड चलाते हुए सीरिया के न्यूक्लियर रिएक्टर को उड़ाया था। 
2008: अमेरिका और भारत के बीच न्यूक्लियर डील को न्यूक्लियर सप्लायर ग्रुप ने मंजूरी दी थी। इससे अमेरिका को यह अनुमति मिल गई थी कि वह भारत को एनर्जी प्रोग्राम को तेजी देने के लिए न्यूक्लियर टेक्नोलॉजी बेच सके। 
2012: बराक ओबामा अमेरिका के राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार बने।

ये भी पढ़ें – सीएम केजरीवाल ने कहा- यह देश 140 करोड़ लोगों का है, किसी एक पार्टी का नहीं


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button