भारत

G20 Summit 2023: प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स’ पर बदली डीपी, लगाई ये खास तस्वीर – Utkal Mail


नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट ‘एक्स’ पर अपनी डिस्प्ले पिक्चर (डीपी) बदलकर जी20 शिखर सम्मेलन के आयोजन स्थल भारत मंडपम की तस्वीर लगा दी। तस्वीर में एक चमकदार रोशनी वाला भरत मंडपम दिखाई दे रहा है, जिसमें नटराज की मूर्ति स्थापित है। 

मोदी ने अपनी प्रोफाइल पिक्चर भी बदली है और तिरंगे की जगह ‘नमस्ते’ करते हुए अपनी तस्वीर लगाई है। जी20 शिखर सम्मेलन नौ और 10 सितंबर को दिल्ली में होना है। इसमें अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन, जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक समेत विकासशील और विकसित देशों के अन्य नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है। 

ये भी पढ़ें- जी20 शिखर सम्मेलन के लिए दिल्ली पहुंचने लगे समूह के नेता, हो रहा भव्य स्वागत


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button