भारत

G20 Summit: विदेशी मेहमानों के भारत मंडपम आने का सिलसिला शुरू, पीएम मोदी विश्व नेताओं का कर रहे स्वागत – Utkal Mail


नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विश्व के शीर्ष नेताओं की दो दिवसीय बैठक में शामिल होने के लिए शनिवार सुबह यहां स्थित जी20 शिखर सम्मेलन स्थल भारत मंडपम पहुंचे। इस दौरान, विदेश मंत्री एस जयशंकर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजित डोभाल सहित अन्य अधिकारी उनके साथ थे। 

आय़ोजन स्थल पर मोदी जी20 नेताओं का स्वागत किया। शिखर सम्मेलन के पहले प्रमुख सत्र के सुबह 10.30 बजे शुरू होने की उम्मीद है। शिखर सम्मेलन के तीन मुख्य सत्र ‘एक पृथ्वी, एक कुटुम्ब और एक भविष्य’ के विषय पर आधारित हैं।  

ये भी पढ़ें- मोरक्को को हर संभव सहायता देने के लिए तैयार है भारत : प्रधानमंत्री मोदी


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button