आज का राशिफल। 12 सितंबर, 2023 – Utkal Mail
मेष
आज अपने सपनों को साकार करने के लिए काफी मेहनत करेंगे। व्यस्तता के बावजूद आप परिवार को प्राथमिकता देंगे। अपने ऊपर ज्यादा जिम्मेदारियां न लें। किसी महत्वपूर्ण कार्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं। दांपत्य जीवन का भरपूर आनंद उठाएंगे।
वृष
आज आत्मविश्वास के बलबूते सभी कार्यों में बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे। आपके द्वारा लिए गए निर्णय सही सिद्ध होंगे। सहकर्मी आपको महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान करेंगे। मन काफी प्रसन्न रहेगा। संतान के करियर की समस्या का समाधान होगा।
मिथुन
आज आप अपनी कार्यकुशलता से सबको प्रभावित करेंगे। किसी रचनात्मक कार्य को पूरा करने में समय बिताएंगे। जॉब में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। किसी रिश्तेदार के घर से निमंत्रण मिल सकता है। बच्चों को लेकर थोड़े परेशान रहेंगे।
कर्क
आज नया रोजगार ढूंढ रहे हैं तो आपको सफलता मिलेगी। होटल और रेस्टोरेंट के कारोबारियों का व्यापार बढ़ेगा। जो कार्य आपको सबसे प्रिय है वही आज करना चाहेंगे। कोई बड़ी कारोबारी डील हो सकती है। जीवनसाथी की भावनाओं का ध्यान रखें।
सिंह
आज लापरवाही और अति आत्मविश्वास की वजह से धोखा खा सकते हैं। प्रभावशाली लोगों को अपनी प्रतिष्ठा की चिंता रहेगी। शेयर मार्केट में बड़ा धन निवेश न करें। वरना आर्थिक हानि हो सकती है।
कन्या
आज बड़ा काम शुरू करने के लिए नकदी की समस्या हल होगी। प्रेमी जन के साथ डेट पर जा सकते हैं। प्रेम संबंधों में भावनात्मक मजबूती बढ़ेगी। समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। नया वाहन खरीदने का विचार बना सकते हैं।
तुला
आज कार्यक्षेत्र में आपको ओवरटाइम करना पड़ेगा। किसी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा न करें। तनाव और क्रोध कम करने के लिए मेडिटेशन का सहारा लें। बनते हुए काम में रुकावटें आ सकती है। बच्चों की मनोस्थिति का ध्यान रखें।
वृश्चिक
आज व्यापार में नए साझेदार जुड़ सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग आपके मनोबल को बढ़ाएगा। आपकी प्रतिभा में निखार आएगा। घर की व्यवस्था अनुशासित रहेगी। यात्रा काफी मनोरंजक और लाभकारी होगी।
धनु
आज ईर्ष्या की भावना के कारण आपका सम्मान घट सकता है। सहयोगियों के साथ विवाद होने की संभावना है। पारिवारिक ज़िम्मेदारी बढ़ने से आपको थोड़ा तनाव रहेगा। रिश्तेदारों का घर में आगमन हो सकता है।
मकर
आज विवादों को सुलझाने के लिए दिन बहुत ही अच्छा है। आपकी दिनचर्या में बदलाव आ सकता है। पैतृक व्यापार में लाभ होगा। आपकी कार्यप्रणाली में सुधार होने की संभावना है। नए प्रोजेक्ट्स को लेकर योजना बना सकते हैं।
कुंभ
आज लंबी दूरी की यात्रा कर सकते हैं। सरकारी कार्यों में बाधा आएगी। मौसम बदलने के कारण आपको सिरदर्द की समस्या हो सकती है। बड़ा काम करने की इच्छा जागृत होगी। अध्ययन और मनन में आप काफी समय लगाएंगे।
मीन
आज व्यर्थ के कार्यों में आप अपना धन बर्बाद कर सकते हैं। अजनबी लोगों से आपको धोखा मिल सकता है। लोग आपसे बहुत ज्यादा अपेक्षा रखेंगे। जॉब में आपको काफी कठिनाई महसूस होगी। विवादित विषयों की तरफ आप आकर्षित होंगे।