मनोरंजन

'प्रजाला मनीषी' में रवि तेजा के साथ काम करेंगी उर्वशी रौतेला, जानिए कब शुरू होगी शूटिंग – Utkal Mail

मुंबई। बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री उर्वशी रौतेला, दक्षिण भारतीय अभिनेता रवि तेजा के साथ फिल्म ‘प्रजाला मनीषी’ में काम करती नजर आ सकती हैं।

‘प्रजाला मनीषी’ एक हाई-वोल्टेज मास एक्शन एंटरटेनर फिल्म होगी।प्रोडक्शन हाउस, पीपल मीडिया फैक्ट्री, इस प्रोजेक्ट का निर्माण करेगा। यह फिल्म एक दमदार मास एंटरटेनर होगी। इस फिल्म में रवि तेजा ,उर्वशी रौतेला और डिंपल हयाती मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।

फिल्म प्रजाला मनीषी को बहुत बड़े बजट में बनाया जाएगा। रवि तेजा, हरीश शंकर की ‘मिस्टर बच्चन’ और भानु भोगवरपु द्वारा निर्देशित ‘अपनी अनाम’ 75वीं फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। वे इस साल इन दोनों फिल्मों की शूटिंग पूरी कर लेंगे। इसके बाद अगले साल फिल्म ‘प्रजाला मनीषी’ की शूटिंग शुरू होगी।

ये भी पढ़ें : अक्षय कुमार ने ‘गरम मसाला’ को बताया करियर की सबसे कठिन फिल्म 




utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button