भारत
केरल में निपाह वायरस का कहर, एक और व्यक्ति संक्रमित – Utkal Mail
कोझिकोड (केरल)। केरल के कोझिकोड जिले में निपाह वायरस से संक्रमण के एक और मामले की पुष्टि हुई है। राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज के कार्यालय ने शुक्रवार को कहा कि 39 वर्षीय व्यक्ति के नमूने में निपाह वायरस से संक्रमण की पुष्टि हुई है। वह एक अस्पताल में निगरानी में है।
एक बयान में कहा गया कि व्यक्ति ने एक निजी अस्पताल में इलाज की मांग की थी। नए मामले के साथ ही कोझिकोड में निपाह संक्रमण के कुल मामलों की संख्या छह हो गई है।
ये भी पढ़ें- सूर्य मिशन: आदित्य-एल1 की कक्षा बढ़ाने की चौथी प्रक्रिया सफल, अब 19 सितंबर को बढ़ाई जाएगी ऑर्बिट



