आज का राशिफल। 16 सितंबर, 2023 – Utkal Mail
मेष
आज नौकरीपेशा लोगों के ऊपर से काम का दबाव कम होगा। शत्रुओं से छुटकारा मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते काफी मजबूत होंगे। आप अपनी कार्यशैली में कुछ बदलाव करने की कोशिश करेंगे।
वृष
आज किसी महत्वपूर्ण कार्य को लेकर आप थोड़े कनफ्यूज रहेंगे, लेकिन शाम तक आप किसी न किसी निष्कर्ष में पहुंच जाएंगे। मीटिंग और महत्वपूर्ण बैठकों में आपको सम्मानित किया जा सकता है। प्रेम संबंधों को लेकर थोड़े भावुक रहेंगे।
मिथुन
आज का दिन व्यापारियों के लिए विशेष नहीं है। नए प्रतिद्वंद्वी उत्पन्न हो सकते हैं। उच्चाधिकारियों की मदद आपको मिलती रहेगी। विद्यार्थियों को एकाग्रता में कमी के कारण विषय समझने में कठिनाई हो सकती है।
कर्क
आज नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन उत्साह से भरपूर रहेगा। व्यवसाय में अपनी सेवाओं और उत्पादों की गुणवत्ता में सुधार कर सकते हैं। भाई-बहन आपकी काफी मदद करेंगे। किसी बड़ी कम्पनी के साथ इंटरव्यू में सम्मिलित हो सकते हैं।
सिंह
आज व्यापारिक यात्रा के योग बन रहे हैं। व्यर्थ के कार्यों में आप समय बर्बाद कर सकते हैं। दांपत्य संबंधों में मिठास बढ़ेगी। उधार लिए हुए धन को वापस लौटाने का दबाव रहेगा। दूसरों की जिम्मेदारी अपने ऊपर न लें।
कन्या
आज बिगड़े हुए संबंधों को सुधारने के लिए दिन बहुत अच्छा है। नए कार्यों को शुरू करने में आ रही बाधा दूर होगी। ऑफिस में आपके ऊपर से काम का दबाव दूर होगा। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन विशेष रूप से शुभ है।
तुला
आज घर पर अधिकाधिक समय बिताना लाभकारी होगा। सेहत पर आपको धन खर्च करना पड़ेगा। आपको उधार में धन देने से बचना चाहिए। सरकारी नियमों की अनदेखी न करें। वरना अर्थदंड का सामना करना पड़ सकता है।
वृश्चिक
आज आप अपनी बातों से लोगों को इंप्रेस करने में सफल रहेंगे। रियल इस्टेट कारोबारियों का रुका हुआ धन एक साथ प्राप्त हो सकता है। जॉब में आपको मनोनुकूल काम दिया जा सकता है। आपके सहकर्मी आपकी उन्नति से काफी प्रसन्न रहेंगे।
धनु
आज आपको घर में भी ऑफिस का काम करना पड़ सकता है। जीवनसाथी किसी कारणवश नाराज हो सकते हैं। आपको किसी भी मामले पर त्वरित प्रतिक्रिया देने से बचना चाहिए। दूसरों के अटके मामलों को सुलझाने में आपको सफलता मिलेगी।
मकर
आज लोगों की सलाह और बातों से ज्यादा प्रभावित न हों। अपने विवेक से ही निर्णय लेना हितकर होगा। आप घर की जिम्मेदारियों से घिरे रहेंगे। जीवनसाथी के साथ एकांत में समय बिताना चाहेंगे। आप किसी विशेष पूजा में भी भाग ले सकते हैं।
कुंभ
आज आपका मन भी काफी अशांत रहेगा। नए कार्यों से पूरी तरह दूरी बनाकर रखें। आपको व्यवसाय में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। आपके सही कार्यों को भी लोग निशाने में लेंगे। योग और संतुलित जीवनशैली अपनाने का प्रयास करें।
मीन
आज कमीशन से जुड़े कार्यों से आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। साझेदारी में नया व्यवसाय शुरू करने का विचार बना सकते हैं। परिजन आपका उत्साहवर्धन करेंगे। युवा प्रेमी अपने प्रेम की अभिव्यक्ति भी कर सकते हैं।