बिज़नेस

घरेलू बाजारों में शुरुआती कारोबार में तेजी, सेंसेक्स 305.44 अंक चढ़ा – Utkal Mail


मुंबई। विदेशी कोषों के लिवाल रहने से बुधवार को घरेलू बाजारों में शुरुआती कारोबार में तेजी रही। बीएसई का 30 शेयर वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 305.44 अंक चढ़कर 66,479.64 पर पहुंच गया। निफ्टी 103 अंक बढ़कर 19,992.70 पर रहा। 

सेंसेक्स की कंपनियों में भारती एयरटेल, टेक महिंद्रा, विप्रो, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, इंफोसिस, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर लाभ में रहे। पावर ग्रिड और एनटीपीसी फिसड्डी के शेयर नुकसान में रहे। 

अन्य एशियाई बाजारों में जापान का निक्की फायदे में रहा, जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का शंघाई और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे। अमेरिकी बाजार मंगलवार को मामूली बढ़त के साथ बंद हुए। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.02 प्रतिशत की गिरावट के साथ 81.66 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को 783.82 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। 

ये भी पढे़ं- वित्तीय सेवा सचिव विवेक जोशी ने कहा- संदिग्ध गतिविधियों के कारण 70 लाख मोबाइल नंबर निलंबित

 


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button