खेल
World Cup 2023 : विराट कोहली ने रचा इतिहास, 50वीं सेंचुरी बनाकर सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा – Utkal Mail
मुंबई। आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल नंबर-1 में न्यूजीलैंड और भारत के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुकाबला खेला जा रहा है। विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में शतक पूरा कर लिया है। यह विराट के करियर का 50वां शतक है।
विराट ने सचिन तेंदुलकर (49 शतक) का रिकॉर्ड तोड़ा है। विराट कोहली ने वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। कोहली ने 279वीं पारी में अपने 50 वनडे शतक पूरे किए हैं।
———————-
ये भी पढ़ें : World Cup 2023 : रोहित शर्मा बने विश्व कप के नए ‘सिक्सर किंग’, क्रिस गेल का तोड़ा रिकॉर्ड