राशिफल

आज का राशिफल। 25 सितंबर, 2023 – Utkal Mail


मेष

आज नए स्टार्टअप को लेकर महत्वपूर्ण कार्य कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ते और मजबूत होंगे। अटके हुए कार्यों को आप पूरा करने का प्रयास करेंगे। सीनियर्स से आपको मदद मिलेगी। समाज में आपके व्यक्तित्व की प्रशंसा होगी।

वृष

आज आपके पास काफी ज्यादा काम रहने वाला है। इसीलिए पूरी तैयारी रखें। किसी को उधार न दें। दांपत्य जीवन में थोड़ी परेशानी होने की सम्भावना है। महिलाओं को गैस और एसीडिटी की समस्या हो सकती है।

मिथुन

आज किसी आवश्यक काम में आपको अधिकाधिक धन खर्च करना पड़ सकता है। किसी से ज्यादा अपेक्षा नहीं करनी चाहिए। अपने मन को शांत रखें। पुरानी गलतियों से आपको सीखना चाहिए। रिलेशनशिप में अधूरापन महसूस होगा।

कर्क

आज नया कारोबार शुरू करने में आसानी होगी। ऋणों को उतारने में सफलता मिलेगी। आपकी महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति हो सकती है। परिवार के सभी सदस्य आपसे प्रसन्न रहेंगे। विचारों को सकारात्मक बनाकर रखें।

सिंह

आज कठिन समस्याओं का हल निकलेगा। स्वार्थ भावना के कारण लोग आपसे दूरी बना सकते हैं। पहले की तुलना में दिन अच्छा रहेगा। घर में कोई धार्मिक आयोजन हो सकता है। भावुकता में आकर कोई निर्णय न लें।

कन्या

आज प्रेम संबंधों में शंकालु स्वभाव के कारण हानि हो सकती है। सार्वजनिक कार्यक्रमों में आप भाग ले सकते हैं। कार्यक्षेत्र की व्यवस्था में बदलाव की कुछ योजना बना सकते हैं। अपने खर्चों को नियंत्रित करने का प्रयास करें।

तुला

आज गैरकानूनी कार्यों की तरफ प्रवृत्त हो सकते हैं। राजनीतिक लोगों का वर्चस्व बढ़ेगा। आपकी आय में वृद्धि होगी। जॉब में आपको काफी महत्व दिया जाएगा। छात्र अपनी पढ़ाई को लेकर काफी सजग रहेंगे।

वृश्चिक

आज रुचि अनुसार कार्य मिलने से संतुष्ट रहेंगे। आपके मन की कोई इच्छा पूर्ण हो सकती है। किसी रिश्तेदार और मित्र के मिलने से आपका दिन बहुत अच्छी तरह बीतेगा। मेहनत का पूर्ण फल आपको प्राप्त होगा।

धनु

आज अपने जीवनस्तर को अच्छा बनाने का प्रयास करें। चुनौतियों को स्वीकारने से उत्साहित रहेंगे। अचानक परेशानियां खड़ी हो सकती हैं। परिवार की जिम्मेदारियां आपको निभानी पड़ेंगी। सिरदर्द और बुखार जैसी समस्या हो सकती है।

मकर

आज अपनी जीवनशैली में बदलाव ला सकते हैं। घर की सुख-सुविधाओं और संसाधनों पर आप धन खर्च करेंगे। व्यवसाय पर आप विशेष ध्यान देने वाले हैं। शोध कार्यों से जुड़े लोगों को बड़ी सफलता मिल सकती है।

कुंभ

आज अहंकारी व्यवहार के कारण लोग आपसे दूरी बना सकते हैं। आपका मन कुछ विचलित हो सकता है। अधिकारियों के साथ टकराव से बचें। यदि आवश्यक न हो तो लेन-देन के मामलों में दूरी बनाकर रखें।

मीन

आज पुरानी बीमारी से मुक्ति मिलने की संभावना है। घर की व्यवस्था में सुधार आएगा। व्यापार में आपको उत्तम लाभ मिल सकता है। दूसरों की मदद करने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। राजनैतिक मामलों में थोड़ी सावधानी रखें।


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button