मनोरंजन

जेल से छूटने के बाद दोस्तों संग हॉलिडे एंजॉय करती दिखीं गिगी हदीद

मुंबई

हॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस और टीवी पर्सनैलिटी गिगी हदीद को हाल ही में गांजा रखने के आरोप में अरेस्ट किया गया था। दरअसल, एक्ट्रेस के पास ट्रैवलिंग के दौरान गांजा (ड्रग्स) बरामद हुआ था, जिसके बाद उन्हें एयरपोर्ट पर अरेस्ट कर लिया गया। हालांकि, इस घटना के तुरंत बाद उन्हें जमानत भी मिल गई थी और उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया।

मामले से राहत मिलने के बाद अब गिगी ने अपने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरों के साथ एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया, जिसे फैंस द्वारा खूब देखा जा रहा है। पोस्ट में सबसे पहले गिगी बिकिनी पहने और समुद्र के किनारे दोस्तों के साथ सनबाथ लेते हुए एक वीडियो में नजर आ रही हैं। इसके बाद उन्होंने एक फोटो शेयर की जिसमें वह पीले रंग की बिकिनी पहने धूप सेकती नजर आईं। ऐसे ही अन्य तस्वीरों में एक्ट्रेस का हॉट लुक देखने को मिला। फैंस गिगी का ये पोस्ट देखने के बाद खूब कमेंट्स कर रहे हैं और कई तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। बता दें, गिगी हदीद को प्रिजनर डिटेंशन सेंटर में ले जाने के बाद जमानत पर रिहा कर दिया गया।

दो दिन बाद 12 जुलाई को वे अदालत में पेश हुई और अपना जुर्म कबूल किया। दोनों पर 1,000 डॉलर का जुमार्ना लगा। उन पर कोई और अतिरिक्त आरोप नहीं था। उनके स्पोक्सपर्सन ने ई! न्यूज को बताया, गिगी मेडिकल लाइसेंस के साथ ठउ में कानूनी रूप से खरीदे गए मारिजुआना के साथ ट्रेवल कर रही थीं। यह 2017 से ग्रैंड केमैन में मेडिकल यूज के लिए भी लीगल है। गिगी का रिकॉर्ड साफ है और जेल से छूटने के बाद उन्होंने अपना हॉलिडे एंजॉय किया।

utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button