भारत

SSC CPO Admit Card: दिल्ली पुलिस, CAPF SI पेपर 1 के लिए एडमिट कार्ड जारी, ये रहे रीजन वाइज लिंक – Utkal Mail


Summary SSC CPO Admit Card 2023 Out कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की ओर से एसएससी सीपीओ 2023 पेपर 1 के लिए आवेदकों के एडमिट कार्ड ऑनलाइन माध्यम से जारी कर दिए गए है। अलग-अलग रीजन से आने वाले अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट या इस पेज पर दिए लिंक से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। एग्जाम 3 से 5 अक्टूबर 2023 तक आयोजित किया जायेगा।

SSC CPO Admit Card 2023 Out: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • एसएससी सीपीओ एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको Admit Card लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अब आप जिस रीजन से आते हैं उस रीजन के एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आप उस रीजन की वेबसाइट पर पहुंच जायेंगे, यहां पर भर्ती से संबंधित एडमिट कार्ड लिंक आप क्लिक करें।
  • अब आप रजिस्ट्रेशन आईडी, रोल नंबर या अपने नाम के साथ अन्य जानकारी भरकर सबमिट करके प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

SSC CPO 2023: 22 दिसंबर को आयोजित होगा पेपर 2

जो उम्मीदवार पेपर 1 में निर्धारित कटऑफ अंक प्राप्त कर लेंगे उनको पेपर 2 के लिए आमंत्रित किया जाएगा। पेपर 2 का आयोजन 22 दिसंबर 2023 को प्रस्तावित है। जो उम्मीदवार इस भर्ती की सभी प्रक्रिया में सफल रहेंगे उनको दिल्ली पुलिस, CAPF SI के अंतर्गत आने वाले पदों पर नियुक्ति किया जायेगा। इस भर्ती के माध्यम से कुल 1876 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं।




utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button