बिज़नेस

शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में तेजी, सेंसेक्स-निफ्टी हरे निशान में कर रहे कारोबार – Utkal Mail


मुंबई। वैश्विक बाजारों में मजबूत रुख के बीच प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में मंगलवार को शुरुआती कारोबार के दौरान तेजी हुई। इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 92.83 अंक चढ़कर 65,308.92 पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 35.5 अंक बढ़कर 19,429.10 पर रहा। सेंसेक्स के शेयरों में एनटीपीसी, महिंद्रा एंड महिंद्रा, आईटीसी, टाटा मोटर्स, एक्सिस बैंक, बजाज फिनसर्व, जेएसडब्ल्यू स्टील और लार्सन एंड टुब्रो में बढ़त हुई। 

दूसरी ओर जियो फाइनेंशियल सर्विसेज, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, इंफोसिस और टाइटन के शेयर में गिरावट देखी गई। अन्य एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की और हांगकांग का हैंगसेंग फायदे में रहे, जबकि चीन का शंघाई कम्पोजिट नुकसान में रहा। अमेरिकी बाजार सोमवार को अधिकतर सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.14 प्रतिशत गिरावट के साथ 84.34 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था। 

ये भी पढ़ें- ग्रामीण मांग के बल पर होजरी उद्योग की आय 2023-24 में 20 प्रतिशत तक बढ़ेगी: रिपोर्ट 


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button