आज का राशिफल। 08 अक्टूबर, 2023 – Utkal Mail
मेष
आज का दिन कुछ अजीबोगरीब रहने वाला है। नजदीकी संबंधियों से अपने संबंध अच्छे रखें। आपके विरोधी मित्रता दिखाने का प्रयास करेंगे। अपनी दिनचर्या को संतुलित रखें। राजनीति और परनिंदा आदि से दूर रहें।
वृष
आज आप जितनी मेहनत करेंगे उतना ही आपको अच्छा परिणाम मिलेगा। यदि किसी इंटरव्यू में शामिल हो रहे हैं तो आपको सफलता मिलने की संभावना प्रबल है। नकारात्मक विचारों को अपने ऊपर हावी न होने दें। अनुभवी व्यक्तियों का सहयोग प्राप्त होगा।
मिथुन
आज साझेदारी से जुड़े हुए कार्यों में अच्छी सफलता मिलेगी,लेकिन आपको पारदर्शिता अवश्य रखनी पड़ेगी। घर में पार्टी जैसा माहौल रहेगा। लोग आपको काफी सम्मान देंगे। जीवनसाथी के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें।
कर्क
आज व्यापारिक संबंधों का अच्छा लाभ उठाएंगे। आय के स्रोत काफी अच्छे रहेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को किसी बड़े प्रोग्राम में जुड़ने का अवसर मिलेगा। धार्मिक कार्यों में आपका मन लगा रहेगा। लेखन कार्य में आप काफी रुचि लेंगे।
सिंह
आज अपने विचारों को सबसे शेयर न करें। महिलाओं को अपने स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। उधार धन देने से बचना चाहिए। ऑनलाइन कारोबार में नुकसान हो सकता है। अपनी योग्यता पर संदेह न करें।
कन्या
आज आपको बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। आप सभी काम बेहतरीन तरीके से कर पाएंगे। बड़े भाई-बहनों के साथ आप अच्छा समय बितायेंगे। कला और संगीत में आप काफी रुचि लेंगे। बच्चों के साथ आप अच्छा समय बिताएंगे।
तुला
आज व्यवसाय में खर्चे बढ़ेंगे। अधीनस्थ कर्मचारियों को आज पार्टी दे सकते हैं। आप कुछ नया और रचनात्मक कार्य करने को प्रेरित होंगे। नौकरीपेशा लोग अतिरिक्त आय के लिए कुछ नए स्रोत ढूंढ सकते हैं। परिवार में शांति बनी रहेगी।
वृश्चिक
आज बॉस आपकी पदोन्नति को लेकर चर्चा करेंगे। धीमे चल रहे निर्माण कार्यों में गति आएगी। किसी मीटिंग के लिए जा रहे हैं तो परिणाम आपके पक्ष में हो सकते हैं। जॉब में आपके काम की प्रशंसा होगी। वैवाहिक जीवन काफी अनुशासित रहेगा।
धनु
आज कार्यक्षेत्र में लोग आपका उपहास कर सकते हैं,लेकिन आपको इन सबसे बेपरवाह रहते हुए सिर्फ काम पर ध्यान देना है। आपको नया काम भी शुरू करने से बचना चाहिए। आपको मेहनत का उचित परिणाम नहीं मिलेगा।
मकर
आज उच्च पदस्थ लोगों के लिए दिन विशेष रूप से शुभ है। महत्वपूर्ण आयोजनों में सम्मिलित हो सकते हैं। जॉब को लेकर यात्रा करनी पड़ सकती है। अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई को लेकर काफी एकाग्र रहेंगे।
कुंभ
आज आप आराम करना पसंद करेंगे। मन में किसी अप्रिय खबर की आशंका रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति आपको सावधान रहना चाहिए। कर्मचारियों के साथ मीठी नोक-झोक हो सकती है। जो लोग घर से दूर रहते हैं वो छुट्टी ले सकते हैं।
मीन
आज इसके बावजूद आप दूसरों की मदद को तत्पर रहेंगे,लेकिन अपनी क्षमता से अधिक किसी की सहायता न करें। नया बिजनेस शुरू करने की योजना बना सकते हैं। वरना आप स्वयं ही परेशानियों में घिर सकते हैं।