राशिफल

आज का राशिफल। 11 अक्टूबर, 2023 – Utkal Mail


मेष

आज जॉब में आपके लिए परिस्थितियां अनुकूल रहने वाली हैं। नया वाहन खरीदने का विचार बना सकते हैं। किसी परेशानी का समाधान मिलने से आनंदित रहेंगे। अपनी व्यक्तिगत बातों को लोगों के समक्ष सार्वजनिक न करें।

वृष

आज मित्रों से अपेक्षित मदद मिल सकती है। प्रेम संबंधों में थोड़ी नकारात्मकता रहेगी। उधार लेन-देन से आपको बचना चाहिए। किसी से ज्यादा बहस न करें अन्यथा मानहानि हो सकती है। अटका हुआ धन आपको मिल सकता है।

मिथुन

आज आय और व्यय में संतुलन रहेगा। शत्रुओं पर आप भारी पड़ेंगे। नए व्यवसाय पर धन निवेश कर सकते हैं। लोगों के सामने छवि काफी अच्छी रहेगी। रियल एस्टेट से जुड़े कारोबार में बेहतरीन लाभ मिल सकता है।

कर्क

आज कर्ज लिया हुआ धन वापस लौटा देंगे। व्यवसाय में कुछ बड़ा प्रयोग कर सकते हैं। आपके काम अपेक्षाकृत तीव्र गति से पूर्ण होंगे। कर्ज लिया हुआ धन वापस लौटा देंगे। व्यवसाय में कुछ बड़ा प्रयोग कर सकते हैं।

सिंह

आज सारे काम आपके अनुसार पूर्ण होंगे। विवाह संबंधित निर्णय लेने के लिए अच्छा समय है। घर के जरूरत की वस्तुओं की ऑनलाइन खरीदी कर सकते हैं। बैंकिंग और कंसल्टेंसी से जुड़े लोगों को करियर में उच्च पद प्राप्त होगा।

कन्या

आज कुछ लोग आपकी आलोचना करेंगे। समय अनुसार अपने स्वभाव में लचीलापन रखें। परिवार में आपका वर्चस्व घट सकता है। जल्दी सफलता प्राप्त करने के लिए शॉर्टकट अपना सकते हैं, लेकिन इससे नुकसान की आशंका भी है।

तुला

आज करियर संबंधी परेशानियों का समाधान प्राप्त होगा। धन निवेश करने के लिए समय बहुत ही अच्छा है। अपने निर्णयों पर प्रबल रहेंगे। पुराने केसों में जीत मिल सकती है। आपके काम की गुणवत्ता बढ़ेगी। नई विधाओं को सीखने का प्रयास करें।

वृश्चिक

आज आपके अधिकारों में वृद्धि होगी। अजनबियों पर ज्यादा भरोसा न करें। घर में संबंधियों का आगमन हो सकता है। कारोबार में कोई बड़ा लक्ष्य अर्जित कर सकते हैं। भविष्य को लेकर योजना बना सकते हैं।

धनु

आज लेखन और मीडिया से जुड़े कार्यों से लाभ मिलेगा। मानसिक तनाव में कमी आएगी। आपको अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं करना चाहिए। बच्चों के साथ पिकनिक पर जा सकते हैं। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। काम की बारीकियों में ध्यान देंगे।

मकर

आज अचानक कोई खर्च सामने आ सकता है। व्यर्थ की गतिविधियों में समय बर्बाद न करें। कारोबार में अपेक्षित लाभ न मिल पाने के कारण मन व्यथित हो सकता है। आलस्य के कारण काम बिगड़ सकते हैं।

कुंभ

आज आपका स्वास्थ्य बहुत अच्छा रहेगा। जीवनसाथी को समझने का प्रयास करेंगे। अपनी मेहनत और क्षमताओं पर विश्वास रखें। प्रेम विवाह को पारिवारिक सहमति मिल सकती है। भौतिक सुखों को लेकर आकर्षित हो सकते हैं।

मीन

आज समाजसेवा से जुड़े लोगों को मान-सम्मान प्राप्त होगा। आपकी आय के स्रोत बढ़ सकते हैं। आपके ऊपर काम का अत्यधिक दबाव रहेगा। नया काम शुरू करने से पूर्व उसकी पूरी तैयारी कर लें। संतान की प्रगति से उत्साहित रहेंगे।


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button