भारत

जालंधर में कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, 10 कांग्रेसी पार्षद आम आदमी पार्टी में शामिल – Utkal Mail


चंडीगढ़। पंजाब में जालंधर के नगर निकाय चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस को बड़ा झटका देते हुए शनिवार को जालंधर के 10 कांग्रेसी पार्षद आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सभी पार्षदों को पार्टी में औपचारिक रूप से शामिल कराया और उनका स्वागत किया। 

इस मौके पर आम आदमी पार्टी के जालंधर से सांसद सुशील कुमार रिंकू, कैबिनेट मंत्री बलकार सिंह, विधायक रमण अरोड़ा, आप पंजाब के महासचिव जगरूप सिंह सेखवां, आप नेता राजविंदर कौर थियाड़ा और जालंधर (ग्रामीण) इंचार्ज स्टीवन कलेर मौजूद थे। आप में शामिल होने वाले नेताओं में जालंधर उत्तरी से दीपक शारदा, ओम प्रकाश, देशराज जस्सल, बाल कृष्ण बाली, सुनील कुमार सोढ़ी, विजय भाटिया और दलविंदर कौर, जालंधर सेंट्रल से समशेर खेरा, मनु वड़िंग और मनमोहन सिंह राजू पार्टी शामिल हैं। 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि हमारी सरकार पंजाब के आम लोगों के लिए काम कर रही है। आम आदमी पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर पंजाब समेत पूरे देश भर के लोग लगातार पार्टी में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव की तरह आगामी नगर निकाय चुनावों में भी आम आदमी पार्टी ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी। 

ये भी पढे़ं- हिमाचल के उद्योगपति ने मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में दिए 40 लाख रुपये 

 


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button