राशिफल

आज का राशिफल। 15 अक्टूबर, 2023 – Utkal Mail


मेष

आज दिन का शुरुआती भाग बहुत शुभ रहेगा। बुरी नीयत वाले लोगों से सावधान रहें। विद्युत उपकरणों का प्रयोग सावधानी से करें। जिस किसी बात से आप प्रसन्न होंगे उसी बात पर आपको दुखी होना पड़ेगा। घर में पूजा-पाठ का माहौल रहेगा।

वृष

आज का दिन बहुत शुभ व उत्साहवर्धक रहेगा। कार्यक्षेत्र का माहौल आपके पक्ष में रहने वाला है। अपने काम दूसरों पर डालने से बचें। विवाह संबंधित बात आगे बढ़ सकती है। आय के नए स्रोत विकसित होंगे।

मिथुन

आज लोग आपके विचारों से सहमत होंगे। अपने खर्चों पर धीरे-धीरे नियंत्रण पा लेंगे। व्यापार में अपेक्षा से अधिक लाभ होगा। जॉब में उच्चाधिकारी आपसे बेहद प्रसन्न रहेंगे। प्रेमी जन के साथ आप अच्छा समय बिताएंगे।

कर्क

आज आपके स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। धैर्य और संयम के साथ काम करें। किसी पर भी आवश्यकता से अधिक भरोसा न करें। व्यर्थ की बातों पर ज्यादा समय बर्बाद न करें। प्रशासन से जुड़े लोगों के लिए दिन बहुत शुभ है।

सिंह

आज अपने मन की बातें प्रेमी जन से साझा कर सकते हैं। आपकी व्यवहार कुशलता की प्रशंसा होगी। अपने काम का विस्तार करने का विचार बनाएंगे। आपके नए मित्र बन सकते हैं। किसी सामाजिक कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।

कन्या

आज सहकर्मी आपको धोखा दे सकते हैं। कारोबारी यात्रा होने के योग बन रहे हैं। सामाजिक सम्मान में वृद्धि होगी। नए कार्यों की शुरुआत करना उचित नहीं है। अधिकारी वर्ग की आज्ञा का उल्लंघन न करें। शाम को तनाव से राहत मिलेगी।

तुला

आज कड़ी मेहनत का उत्तम परिणाम मिलेगा। छोटी-छोटी गलतियों को सुधारने का प्रयास करें। आपको नई जॉब ऑफर हो सकती है। अपनी छुपी हुई प्रतिभा को विकसित करने में सफल रहेंगे। सम्मानित लोगों के बीच आपकी पैठ मजबूत होगी।

वृश्चिक

आज व्यवसाय में अपेक्षित परिणाम न मिलने के कारण कुछ बदलाव को लेकर सोच सकते हैं। अपने प्रतिद्वन्द्वियों को हल्के में न लें। आपका मन उदास हो सकता है। दोपहर के बाद कार्यों में कुछ प्रगति होगी। विवाहेत्तर सम्बन्धों से दूर रहें।

धनु

आज आपकी एकाग्रता में वृद्धि होगी। सभी तरफ से शुभ समाचार मिलेंगे। इससे आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। व्यापार में नये अनुबंध होने की संभावना बन रही है। धार्मिक कार्यों में आप भाग लेंगे।

मकर

आज आय के साधनों में वृद्धि होगी। अपनी कार्यशैली से संतुष्ट रहेंगे। प्रेम संबंधों में नजदीकी बढ़ेगी। बच्चों के साथ पिकनिक की योजना बना सकते हैं। विवाह योग्य लोगों को उत्तम प्रस्ताव मिलेंगे। परिजनों के साथ अपने मन की बातें शेयर करेंगे।

कुंभ

आज आपके सद्गुणों की लोग प्रशंसा करेंगे। मन की नकारात्मकता दूर होगी। उच्च शिक्षा में सफलता मिलेगी। घर की बातें बाहर वालों से शेयर न करें। होटल व्यवसाय में उत्तम धन लाभ होगा। गुरुजनों से चर्चा और राय लेकर नया काम शुरू करें।

मीन

आज धन से जुड़े मामलों में लापरवाही करना उचित नहीं है। अनावश्यक खर्चों में कटौती करें। अपने आसपास के लोगों से सावधान रहें। थकान की वजह से आप अपने कार्यों में ज्यादा ध्यान नहीं दे पाएंगे।


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button