भारत

दो राज्यों के बदले गए राज्यपाल, रघुवर दास को ओडिशा तो इंद्र सेना रेड्डी नल्लू को त्रिपुरा का राज्यपाल बनाया गया – Utkal Mail


नई दिल्ली। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को ओडिशा और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता इंद्र सेना रेड्डी नल्लू को त्रिपुरा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। राष्ट्रपति भवन ने बुधवार को यह जानकारी दी। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दास 2014 से 2019 तक झारखंड के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। वह राज्य के पहले गैर-आदिवासी मुख्यमंत्री बने थे। उन्हें प्रोफेसर गणेशी लाल के स्थान पर ओडिशा का राज्यपाल बनाया गया है जिनका कार्यकाल पूरा हो गया है। 

दास 1977 में जनता दल का हिस्सा थे और 1980 में संस्थापक सदस्य के रूप में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए थे। उन्हें 2004 में भाजपा का झारखंड प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। भाजपा के जमीनी नेता दास टाटा स्टील के पूर्व कर्मचारी हैं। इंद्र सेना रेड्डी नल्लू तेलंगाना से भाजपा के नेता हैं। नल्लू भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारी के सदस्य हैं और वह त्रिपुरा के राज्यपाल के रूप में सत्यदेव नारायण आर्य का स्थान लेंगे। 

राष्ट्रपति भवन से जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को ये नियुक्तियां करते हुए खुशी हो रही है। इसमें कहा गया है कि दोनों पदों पर नियुक्ति उस तारीख से प्रभावी होंगी जब दास और नल्लू अपने-अपने कार्यभार संभालेंगे। 

ये भी पढ़ें- प्रधानमंत्री मोदी आज महाराष्ट्र में 511 ग्रामीण कौशल विकास केंद्रों की करेंगे शुरुआत 


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button