आज का राशिफल। 20 अक्टूबर, 2023 – Utkal Mail
मेष
आज आपकी दिनचर्या बेहद संतुलित रहेगी। विद्यार्थी अध्ययन के प्रति एकाग्र रहेंगे। पैतृक व्यवसाय में अच्छी सफलता मिलेगी। नए लक्ष्यों को निर्धारित करेंगे और उन्हें साधने की कोशिश करेंगे। घर का माहौल बहुत ही शांतिपूर्ण रहेगा।
वृष
आज आपके काम थोड़े मंद गति से होंगे। शरीर में आलस्य और सुस्ती छाई हो सकती है। परिवार वालों का पर्याप्त सहयोग नहीं मिलेगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों में उलझ सकते हैं। बच्चों की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है।
मिथुन
आज संपत्ति के विक्रय को लेकर आ रही बाधा दूर होगी। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। बिजनेस पार्टनर्स के माध्यम से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। अपनी खुशियों को परिवार वालों के साथ बांटेंगे। मन में विचारों की अधिकता रहेगी।
कर्क
आज रचनात्मक कार्यों में आपकी विशेष रुचि रहेगी। तामसिक और ज्यादा तले हुए भोजन का सेवन करने से बचें। कारोबार के विस्तार को लेकर आपको बेहतरीन प्रपोज़ल मिल सकते हैं। समय का सार्थक उपयोग करेंगे।
सिंह
आज सही रणनीति के साथ कार्य करने से आपको लाभ मिलेगा। खर्चों पर नियंत्रण करने का प्रयास करेंगे। मन में प्रतिस्पर्धा की भावना रहेगी। दूसरों के भरोसे बैठकर काम न करें। संतान की शिक्षा पर काफी ध्यान देंगे।
कन्या
आज धन संबंधित मामलों को लेकर थोड़े परेशान हो सकते हैं। संपत्ति के मामले अटक सकते हैं। अपनी बातों को लेकर अड़ियल रवैया अपनाने से बचना चाहिए। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सम्मान प्राप्त होगा।
तुला
आज प्रबल इच्छाशक्ति से नए कार्यों को शुरू कर सकते हैं। ऑफिस में सीनियर्स आपका उत्साहवर्धन कर सकते हैं। विदेशों में व्यापार कर रहे लोगों को लाभ मिलेगा। नए क्लाइंट्स के साथ आपके संबंध प्रगाढ़ होंगे। स्वास्थ्य को लेकर परेशानी दूर होगी।
वृश्चिक
आज खाली समय में पसंदीदा संगीत का आनंद उठा सकते हैं। नजदीकी संबंधियों के सहयोग से अभिभूत होंगे। अपनी परेशानियों को दोस्तों के साथ शेयर करें आपको बहुत अच्छा लगेगा। वरिष्ठ पदों पर बैठे लोग भी आपसे सलाह लेने को उत्सुक रहेंगे।
धनु
आज पूर्व में किए गए वादों पर खरे उतरेंगे। घरेलू खर्चों में कमी आएगी। उच्च पदों पर आसीन लोगों के लिए दिन राहत भरा रहने वाला है। परिवार में आपसी सहयोग और सौहार्द का माहौल रहेगा। फैशन और फिल्म उद्योग से जुड़े लोगों को प्रसिद्धि मिलेगी।
मकर
आज बॉस आपके ट्रांसफर को लेकर विचार कर सकते हैं। मन में वैचारिक उथल-पुथल चलती रहेगी। महिलाओं को सोशल मीडिया पर सावधानी रखनी चाहिए। पारस्परिक संबंधों को दूसरों के कारण प्रभावित न होने दें।
कुंभ
आज अपनी जिम्मेदारियों का निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे। व्यापार में आप विस्तार करने का विचार बना सकते हैं। आपके मनोबल में वृद्धि होगी। अविवाहित लोगों को विवाह के उत्तम प्रस्ताव मिल सकते हैं। बड़े भाई-बहनों के साथ अच्छा समय बिताएंगे।
मीन
आज घर का वातावरण बहुत ही अच्छा रहने वाला है। भावनात्मक संबंध काफी गहरे होंगे। व्यावसायिक रिश्ते काफी मजबूत हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में नए तरीकों को अपना सकते हैं। छोटी कारोबारी यात्रा होने के योग बन रहे हैं।